बंगाल चुनाव प्रचार में उतरे बीजेपी नेता और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिया ये पहला बयान
भारतीय टीम के पूर्व ओपनर ने कहा कि बीजेपी देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाना चाहती है, बंगाल को सोनार बंगला बनाएगी. उन्होंने कहा कि दीदी 10 साल से खेल ही रही हैं. हम बंगार में हर जगह पर शानदार प्रदर्शन करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने पश्चिम बंगाल में गुरुवार को दो रैली और एक रोड शो किया. इस दौरान जहां एक तरफ उन्होंने राज्य की मौजूदा ममता सरकार पर हमला बोला तो वहीं दूसरी तरफ सोनार बांग्ला बनाने का दावा किया. बांकुरा के सोनामुखी में रोड शो के दौरान एबीपी न्यूज से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि इस बीज यहां पर बीजेपी जीत हासिल करेगी.
भारतीय टीम के पूर्व ओपनर ने कहा कि बीजेपी देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाना चाहती है, बंगाल को सोनार बंगला बनाएगी. उन्होंने कहा कि दीदी 10 साल से खेल ही रही हैं. हम बंगार में हर जगह पर शानदार प्रदर्शन करेंगे. इस बार लोगों ने मन बना लिया है बीजेपी की सरकार बनाने के लिए.
इसके साथ ही, टीएमसी नेता शेख आलम के चार पाकिस्तान वाले बयान पर गौतम गंभीर ने पलटवार करत हुए कहा- पूरे बंगाल को टीएमसी ने आतंकियों के लिए खुला जोन बना दिया है. इसलिए उनके एमएलए इस तरह की बातें कर रहे हैं. बीजेपी इस बार सच्चे लोगों को टिकट दिया है. समाज के हर तरह के लोगों को टिकट दिया गया है. उन्होंने आग कहा- जिस तरह के जोश आप देख रहे हैं, तस्वीर साफ है कि बीजेपी सरकार बनाएगी.
गौरतलब कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा कुल 294 सीटें है. यहां पर आठ अलग-अलग चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण के लिए 27 मार्च से वोटिंग होने जा रही है. पहले चरण के वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार गुरुवार की शाम को खत्म हो रहा है.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में रैलियों का रेला, आज प्रचार थमने से पहले अमित शाह-ममता-राजनाथ सिंह-योगी की ताबड़तोड़ रैलियां
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
























