एक्सप्लोरर

West Bengal Assembly Bypoll Result 2024: लोकसभा चुनाव के बाद बंगाल उपचुनाव में भी BJP को बड़ा झटका, TMC ने किया 'खेला', जानें सभी 4 सीटों के रिजल्ट

West Bengal Bypoll Result: ममता बनर्जी की अगुवाई वाली TMC ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल में बीजेपी को पटखनी दी है. यहां की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में टीएमसी ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की है.

West Bengal Assembly Bypoll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) का पश्चिम बंगाल में शानदार प्रदर्शन जारी है. इस बार पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को करारी मात दी है. यहां की चार सीटों पर उपचुनाव हुए थे और टीएमसी ने सभी चारों पर जीत दर्ज की है.

मानिकतला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की बात करें तो यहां पहले दौर की मतगणना से ही टीएमसी उम्मीदवार सुप्ती पांडे भाजपा उम्मीदवार कल्याण चौबे से आगे रहीं. अंतिम दौर की गिनती के बाद सुप्ती पांडे ने 62312 वोटों से जीत दर्ज की.  

रानाघाट दक्षिण विधानसभा सीट

वहीं, नादिया जिले में रानाघाट दक्षिण विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार विश्वास और टीएमसी उम्मीदवार मुकुल मणि अधिकारी के बीच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला. हालांकि लास्ट राउंड की गिनती के बाद मुकुल मणि अधिकारी ने बीजेपी के मनोज कुमार को 38616 वोटों से हरा दिया. 

रायगंज विधानसभा सीट

उत्तरी दिनाजपुर जिले में रायगंज विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती में भी टीएमसे ने शुरू से बढ़त बनाए रखी. यहां टीएमसी के कृष्ण कल्याणी ने भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष को 49536 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है. 

बागदा विधानसभा सीट 

बीजेपी के लिए बागदा विधानसभा सीट से भी बुरी खबर है. उत्तरी दिनाजपुर जिले में बागदा विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती के बाद टीएमसी उम्मीदवार मधुपर्णा ठाकुर ने भाजपा उम्मीदवार बिनॉय विश्वास को हराया है. 

लोकसभा चुनाव 2024 में जीतीं 29 सीटें

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भी ममता बनर्जी की टीएमसी ने शानदार प्रदर्शन किया था. पार्टी ने अपने प्रदर्शन ने बीजेपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया था. यहां की 42 लोकसभा सीटों में से 29 पर टीएमसी ने जीत दर्ज की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी का आंकड़ा सिर्फ 12 पर सिमट गया था. बीजेपी ने इस बार यहां सीटों में बढ़ोतरी को लेकर तमाम दावे किए थे, लेकिन ममता बनर्जी ने इन सभी दावों की हवा निकाल दी. 

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ट्रेलर है MLC इलेक्शन का रिजल्ट? सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget