एक्सप्लोरर

West Bengal Road Accident: नादिया में भीषण सड़क हादसा, 17 लोगों की मौत, पांच घायल, पीएम मोदी ने जताई संवेदना

West Bengal Road Accident: पश्चिम बंगाल के नादिया में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है. घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना जताई है.

West Bengal Road Accident: पश्चिम बंगाल के नादिया में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है. इस घटना में पांच घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना जताई है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दुख जताया है. जानकारी के मुताबिक यह सड़क दुर्घटना शनिवार रात की बताई जा रही है. घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस घटना के वक्त सभी लोग एक मेटाडोर में सवार होकर उत्तर 24 परगना के बगदा से शव को लेकर नवद्वीप श्मशान घाट कि ओर जा रहे थे. घटना के वक्त मेटाडोर फुलबाड़ी इलाके में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टकरा गई. हादसा हंसखली पुलिस स्टेशन इलाके में घटी.

सड़क दुर्घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुःखद है. इसमें जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें. घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

सड़क हादसे को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि नदिया जिले में सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकराने के बाद 18 लोगों की मौत और 5 अन्य लोगों के घायल हो गए हैं. इस खबर को सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ. मृतकों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.

पुलिस के मुताबिक यह सड़क हादसा घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार के कारण हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृतकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

BJP Issued Three Line Whip: लोकसभा में कल पेश होगा कृषि वापसी संबंधी विधेयक, BJP ने सभी लोकसभा सांसदों को मौजूद रहने के लिए जारी किया थ्री लाइन व्हीप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget