एक्सप्लोरर

Weather Updates: दिल्ली समेत इन राज्यों में अभी और बढ़ेगी ठंड, ओडिशा में खिलेगा मौसम

Weather Updates: पहाड़ों में बर्फबारी के अब रुकने के संकेत बने हुए हैं जिससे उत्तरी भारत में ठंड कम हो सकती है. वहीं, ओडिशा समेत तटीय राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है. 

Weather Updates: भारत में मौसम करवट बदलते दिख रहा है. पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के अब रुकने के संकेत बने हुए हैं जिससे उत्तरी भारत में ठंड कम हो सकती है. वहीं, ओडिशा समेत तटीय राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना बनी हुई है. 

देश के राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के चलने से प्रदूषण में भारी कमी आयी है तो वहीं ठंड में भी इजाफा देखने को मिला है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवता सूचकांक (AQI) इस वक्त खराब श्रेणी में 293 है. 

15 दिसंबर के बाद दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप भी शुरू हो सकता है. माना जा रहा है कि, 15 दिसंबर के बाद पहाड़ी इलाकों से बर्फीली हवाएं दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक पहुंचेंगी जिससे ठंड बढ़ जाएगी.

जम्मू कश्मीर में ठंड में हुआ इजाफा

जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरवाट दर्ज होने से ठंड में इजाफा हुआ है. गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. श्रीनगर में माइनस 2.6 और अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं, आने वाले दिनों में तापमान के कुछ इसी प्रकार बने रहने की संभावना है जिससे ठंड बनी रहेगी. 

राजस्थान में शुरू होगी कड़ाके की ठंड

दिसंबर महीने में राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. राज्य के सभी जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे चल रहा है. वहीं, चुरू में 4.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. 

ओडिसा के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

ओडिसा के कुछ हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश और बादल गरज की संभावना बनी हुई है. वहीं, अन्य जगहों पर मौसम सामान्य दिखेगा. वहीं, भुवनेश्वर में रात का तापमान 20 डिग्री के आसपास रह सकता है. 

हिमाचल में मौसम रहेगा साफ

राज्य में 14 दिसंबर तक मौसम के साफ बने रहने की उम्मीद है. तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से राहत मिलते दिखेगी. हालांकि, राज्य के कई शहरों में तापमान माइनस में चल रहा है. वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में औसत तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें.

 Gen Bipin Rawat Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए सीडीएस बिपिन रावत, नम आंखों से बेटियों ने किया माता-पिता का अंतिम संस्कार

 Omicron: गुजरात के जामनगर में ओमिक्रोन वेरिएंट से दो और संक्रमित, 3 पहुंची बीमारों की तादाद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget