एक्सप्लोरर

Weather Updates: असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 87 हुई, 20 राज्यों में NDRF की 122 टीमें तैनात

मानसून की ऋतु में बाढ़ और भारी बारिश की स्थिति से निपटने के लिए 20 राज्यों में एनडीआरएफ की 122 टीमों को तैनात किया गया है.

Weather Updates: असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है. नेपाल में गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण मंगलवार को बिहार के उत्तरी इलाकों में सैलाब आ गया. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक प्रवक्ता ने बताया कि बल ने मानसून की ऋतु में बाढ़ और भारी बारिश की स्थिति से निपटने के लिए 20 राज्यों में 122 टीमों को तैनात किया है. सर्वाधिक 19 टीमें बिहार में और असम में 12 टीमें तैनात की गई हैं.

एक सरकारी रिपोर्ट में कहा गया है कि असम में बाढ़ के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है. वहीं सैलाब के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई और 24 जिलों के 24.19 लाख लोग इससे प्रभावित हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति की नगांव जिले में मौत हुई है जबकि दूसरे की मोरीगांव में जान चली गई. उसने बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन की वजह से 26 लोगों की मौत हुई है.

उत्तरी बिहार के इलाकों में बाढ़

उधर, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने बताया कि राज्य के पश्चिम गारो हिल्स जिले में बाढ़ में चार बच्चों और एक महिला की मौत हो गई है और 1.52 लाख लोग प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं. उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए चार लाख रूपये के मुआवजे का ऐलान किया. नेपाल में गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मिकीनगर बैराज से पानी छोड़ना पड़ा, जिस वजह से उत्तरी बिहार के इलाकों में बाढ़ आ गई.

आपदा प्रबंधन विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि गंगा को छोड़ कई नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं और बाढ़ के पानी ने आठ जिलों के करीब चार लाख लोगों को प्रभावित किया है. अधिकारी ने बताया कि राज्य के चार जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई.

दिल्ली में भारी बारिश से जलजमाव

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को भारी बारिश हुई जिसके बाद शहर के निचले इलाकों में जलजमाव हो गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. स्थानीय लोगों ने घरों में घुसते बारिश के पानी और पानी से भरी हुई सड़कों पर फंसे हुए वाहनों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में सफदरजंग और लोधी रोड मौसम केंद्रों में लगभग 20 मिमी बारिश दर्ज की गई. शहर में रविवार को हुई भारी बारिश में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी.

आईएमडी ने बताया कि हरियाणा और पंजाब के भी कई इलाकों में बरसात हुई. इस वजह से अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई. विभाग ने कहा कि दोनों राज्यों के कुछ स्थानों पर अगले दो दिनों में बारिश या गरज के साथ वर्षा की संभावना है. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. विभाग ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान महाराजगंज में 12 सेंटीमीटर दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें-

सचिन पायलट ने कांग्रेस विधायक को भेजा लीगल नोटिस, 35 करोड़ के ऑफर का लगाया था आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget