एक्सप्लोरर

Weather Update: उत्तर भारत में लुढ़का पारा, कई हिस्सों में तापमान में और गिरावट का अनुमान

राजस्थान के कई हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई और माऊंट आबू में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अगले चौबीस घंटे में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है.

नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के एक दिन बाद बुधवार को उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में घना कोहरा रहा जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ. आज का मौसम पूर्वानुमान देखें तो दक्षिणी तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, लक्षद्वीप और केरल में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में मूसलाधार वर्षा जारी रहने के आसार हैं.

तापमान में गिरावट का अनुमान राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवाएं बहने के कारण शनिवार तक इसमें और गिरावट होने का अनुमान है. शहर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार 16 नवंबर को छोड़कर इस महीने दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. हिमाचल प्रदेश में इस मौसम की पहली बर्फबारी होने के दो दिन बाद ठंड की स्थिति बरकरार रही. लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

राजस्थान के कई हिस्सों में भी तापमान में गिरावट राजस्थान के कई हिस्सों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई और माऊंट आबू में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अगले चौबीस घंटे में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मध्यम और घना कोहरा छाया रहा जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ.

जम्मू कश्मीर में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा जहां का तापमान शून्य से छह डिग्री कम दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार संघ शासित प्रदेश के कुछ हिस्सों में गुरुवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है. भारत के दक्षिणी भाग में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई.

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सप्ताह के अपने पूर्वानुमान में कहा, "पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा देश के अन्य भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है."

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के नगरौटा में सुरक्षाबलों ने ट्रक में 4 आतंकी ढेर किए, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद दिल्ली में कोरोना से मौत का रिकॉर्ड टूटा, एक दिन में 131 लोगों की गई जान, कुल मामले 5 लाख के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
अगस्त-सितंबर में कमजोर पड़ेगा मॉनसून! IMD ने जताई कम बारिश की आशंका
अगस्त-सितंबर में कमजोर पड़ेगा मॉनसून! IMD ने जताई कम बारिश की आशंका

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget