एक्सप्लोरर

Weather Update: देश से मानसून की विदाई शुरू, कब तक रहेंगे बारिश वाले हालात, IMD ने बताया

IMD Monsoon Update: इस साल अब तक देश में 796.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश (843.2 मिमी) से 6 प्रतिशत कम है. वहीं, देश में 14 राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की गई है.

IMD Weather Update: भारत से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है. सामान्य तौर पर 17 सितंबर की तारीख तक मानसून की विदाई होनी शुरू हो जाती है लेकिन इस बार 8 दिन देरी से मानसून का मौसम जा रहा है. इस बात की जानकारी भारत मौसम विभाग (IMD) ने दी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘‘दक्षिण पश्चिम मानसून आज दक्षिण पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से लौटना शुरू हो गया. दक्षिण पश्चिम राजस्थान से इसके लौटने की सामान्य तिथि 17 सितंबर थी.’’

लगातार 13वीं बार देरी से लौट रहा मानसून

इस साल मानसून की वापसी में देरी के साथ यह लगातार 13वीं बार है जब मानसून देरी से लौट रहा है. उत्तर पश्चिम भारत से मानसून की वापसी भारतीय उपमहाद्वीप से इसकी वापसी की शुरुआत का प्रतीक है. मानसून की वापसी में किसी भी प्रकार की देरी का मतलब लंबे समय तक बारिश का मौसम बना रहना है जिसका कृषि उत्पादन पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ सकता है, विशेषकर उत्तर पश्चिम भारत में जहां रबी फसल उत्पादन में वर्षा की अहम भूमिका होती है.

आम तौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में एक जून को आता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है. यह 17 सितंबर के आस पास उत्तर पश्चिम भारत से लौटने लगता है और 15 अक्टूबर तक पूरे देश से चला जाता है.

इन राज्यों में बारिश होने की संभावना

इस साल अब तक देश में 796.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश (843.2 मिमी) से 6 प्रतिशत कम है. वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक देश में 14 राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की गई है. इनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Weather Update Today: बारिश के बाद तापमान में आई कमी, अगले 3 दिनों तक मौसम रहेगा साफ, जानें IMD अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget