एक्सप्लोरर

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की चेतावनी! तमिलनाडु, आंध्र में भारी बारिश की आशंका; IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने 21 नवंबर को लक्षद्वीप में और 21 से 25 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है.

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बंगाल की खाड़ी के लिए एक नया चक्रवात अलर्ट जारी किया है. इसमें बताया गया है कि 23 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. सुमात्रा तट और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के पास एक चक्रवात के कारण आने वाले दिनों में तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है.

आईएमडी का कहना है कि यह चक्रवात पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अगले दो दिनों के भीतर दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य के कई भागों में असर दिखाएगा. आईएमडी के अनुसार, कोमोरिन क्षेत्र और उसके आसपास के क्षेत्रों के निचले इलाकों में चक्रवाती संरचना देखी गई है.

आईएमडी की बारिश की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने 21 नवंबर को लक्षद्वीप में और 21 से 25 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की संभावनाएं जताई है. केरल और माहे में 25 नवंबर को भी ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूरे सप्ताह कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी. असम, मेघालय और पूर्वोत्तर राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 21 और 22 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

21 और 26 नवंबर को दक्षिण तमिलनाडु में और 26 व 27 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 21 और 24 नवंबर के बीच निकोबार में और 21, 26 और 27 नवंबर को केरल और माहे में भी भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं अन्य क्षेत्रों, जैसे 25 और 27 नवंबर को दक्षिण तमिलनाडु और 26 और 27 नवंबर को रायलसीमा में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

तमिलनाडु में भारी बारिश

गुरुवार (21 नवंबर, 2024) को तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रही, जिससे रिहायशी इलाकों में भयंकर बाढ़ और जलभराव हो गया. थूथुकुडी में राजगोपाल नगर, पुष्पा नगर, राजू नगर, पोस्टल टेलीग्राम कॉलोनी और शहर के अन्य हिस्सों जैसे शहरी इलाकों में भारी जलभराव हुआ है. इलाकों में घर बारिश के पानी में डूबे हुए दिखाई दिए. 

आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावनाएं

अक्टूबर में पूर्वोत्तर मानसून शुरू होने के बाद से, इसने चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम सहित तमिलनाडु के उत्तरी और डेल्टा क्षेत्रों में व्यापक वर्षा की है. डेल्टा जिले, जैसे तंजावुर, नागपट्टिनम, तिरुवरुर और मयिलादुथुराई पर भारी असर पड़ा है, सड़कें जलमग्न हो गई हैं और दैनिक जीवन में व्यवधान आ रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई क्षेत्रों में गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहने का अनुमान लगाया है.

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, आतंकी घुसपैठ और हमलों के मामले में 9 ठिकानों पर छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
छात्रों पर लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? कांग्रेस ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा
छात्रों पर लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? कांग्रेस ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर संसद में घमासान, KC वेणुगोपाल ने की स्वतंत्र जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर संसद में घमासान, KC वेणुगोपाल ने की स्वतंत्र जांच की मांग
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget