एक्सप्लोरर

Weather Update: गर्मी से मिलने वाली है राहत! अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम का ताजा अपडेट

IMD Weather Update: पिछले काफी दिनों से गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में मानसून के लिए परिस्थियां अनुकूल होने वाली हैं.

Monsoon Update: देश में गर्मी के सितम से परेशान लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद दिखाई देने लगी है. मौसम विभाग ने बताया है कि लू का प्रकोप धीरे-धीरे कम होने वाला है और केरल के मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने लगी हैं. 

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब के अधिकांश हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रही जबकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रही. 

मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने क्या की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. इसी दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के बाकी हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. 

कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, ओडिशा में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है और 31 मई से 2 जून के दौरान इन क्षेत्रों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है.

इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि जून में देश के अधिकांश राज्यों में लू चलेगी. आईएमडी ने कहा, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों को छोड़कर जून में देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है.'' आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले महीने के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और मध्य भारत के आसपास के इलाकों में सामान्य से ऊपर गर्मी रहने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें: Monsoon in India: आ गया मानसून! केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, पूर्वोत्तर की तरफ बढ़े बादल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
ओडिशा: चीन जा रहा जहाज डूबा, पारादीप बंदरगाह से 240 नॉटिकल मील दूर हादसा
ओडिशा: चीन जा रहा जहाज डूबा, पारादीप बंदरगाह से 240 नॉटिकल मील दूर हादसा
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget