एक्सप्लोरर

Monsoon in India: आ गया मानसून! केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, पूर्वोत्तर की तरफ बढ़े बादल

Monsoon Alert: देशभर में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे आने वाले कुछ हफ्तों में राहत मिल सकती है. इसकी वजह ये है कि मानसून केरल पहुंच चुका है.

Monsoon News: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों की हालत खराब हो चुकी है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है. मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार (30 मई) को केरल में प्रवेश कर चुका है. मानसून अब पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ने लगा है. चक्रवाती तूफान रेमल की वजह से पहले से ही पूर्वोत्तर भारत में बारिश हुई है, जो अब मानसून के पहुंचने पर बढ़ने वाली है. 

मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून इस बार समय से पहले ही केरल पहुंच गया है. इस वजह से केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. दरअसल, कुछ दिन पहले ही चक्रवाती तूफान रेमल आया, जिसकी चलते मानसून का फ्लो तेजी के साथ बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया. यही वजह है कि अब पूर्वोत्तर की ओर भी बादल बढ़ने लगे हैं. रेमल के चलते शनिवार से ही पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश देखने को मिली है.

मानसून के 31 मई को आने की जताई गई थी उम्मीद

आईएमडी ने बुधवार को ही साफ कर दिया था कि दक्षिण पश्चिम मानसून के केरल में पहुंचने के लिए अनुकूल माहौल बन रहा है. विभाग ने उम्मीद जताई थी कि मानसून समय से पहले ही पहुंच सकता है. इसने कहा था कि मानसून के 31 मई तक आने की उम्मीद है. हालांकि, मानसून ने 30 मई को ही दस्तक दे दी है. केरल के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार से ही भारी बारिश हो रही है. कोच्चि और तिरुवनंतपुरम शहरों में बारिश की वजह से जलजमाव देखने को मिला है. 

पूर्वोत्तर में कब तक पहुंच जाएंगे मानसून के बादल?

आमतौर पर अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम जैसे पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून की एंट्री 5 जून से होती है. हालांकि, बादलों के पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने की वजह से उम्मीद की जा रही है कि यहां एक या दो दिन में मानसूनी बादल दस्तक दे देंगे. आईएमडी ने उम्मीद जताई है कि दक्षिण अरब सागर, लक्षद्वीप, बंगाल की खाड़ी के विभिन्न हिस्सों में मानसून आगे बढ़ने वाला है. इस दौरान भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

उत्तर भारत में कब होगी मानसून की एंट्री? 

हालांकि, अभी सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि मानसून के बादल उत्तर भारत में कब पहुंचने वाले हैं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में सूरज आग बरसा रहा है. लोगों को हीटवेव से भी दो चार होना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 15 जून के बाद मानसून दस्तक दे देंगे. ऐसे ही यूपी में 18 से 25 जून, बिहार में 13 से 18 जून, राजस्थान में 25 जून से 6 जुलाई, मध्य प्रदेश में 16 से 21 जून के बीच मानसून के पहुंचने की संभावना है. 

देश के लिए क्यों जरूरी है मानसून? 

दरअसल, मानसून की वजह से सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत ही नहीं मिलती है, बल्कि ये खेती के लिए भी बहुत जरूरी है. कुल खेती योग्य क्षेत्र का 52 फीसदी मानसून पर ही निर्भर है. यहां से देश का 40 फीसदी प्रोडक्शन होता है. देश की 47 फीसदी आबादी जीवनयापन के लिए खेती पर ही निर्भर है. इसके अलावा बिजली उत्पादन और पीने के पानी के लिए जलाशयों को भरने के लिए भी मानसून जरूरी है. 

यह भी पढ़ें: भारत में आज मानसून की एंट्री सिर्फ राहत नहीं साथ लाएगी 'आफत', IMD ने जारी कर दिया यलो अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget