एक्सप्लोरर

India Weather: मैदानी हिस्सों में बढ़ी ठिठुरन, दिल्ली-NCR में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, दक्षिण में बरसेंगे बादल, जानें देशभर के मौसम का हाल

India Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है.

India Weather Update: उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में ठंड का असर दिखने लगा है. दिसंबर का महीना आधा बीत चुका है और देश के मैदानी हिस्सों में ठंड बढ़ी है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी (Snowfall) की वजह से मैदानी हिस्सों में पारा नीचे आया है और कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. पंजाब, हरियाणा, यूपी, झारखंड और बिहार में ठिठुरन बढ़ी है. उधर, दक्षिण के कई राज्यों में बारिश (Rainfall) की संभावना जताई गई है.

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में भी इस हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी में अभी उतनी ठंड नहीं है, लेकिन जल्द ही तेज सर्दी शुरू होनी वाली है.

दिल्ली-एनसीआर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी जल्द ही ठिठुरन बढ़ने वाली है. अगले कुछ दिनों में दिल्ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक 14 दिसंबर से ठंड बढ़ जाएगी. 16 दिसंबर तक यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में अगले कुछ दिन धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है. 14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठंड बढ़ गई है और घना कोहरा भी छाने लगा है. कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है. उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने की आशंका है. कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है. इसके साथ ही सर्द हवाएं चलने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का असर दिखने लगा है. राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी पारा गिरा है. लखनऊ में बुधवार (14 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

जम्मू, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी की वजह से तापमान माइनस में है. कई इलाकों में धुंध भी देखने को मिल रही है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. उधर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी का दौर जारी है. पारा गिरने की वजह से सर्दी काफी बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक यहां ठंड और बढ़ने के आसार हैं. हालांकि दूसरे प्रदेशों के लोग बर्फबारी के मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पहुंच रहे हैं. 

इन इलाकों में होगी बारिश

देश के दक्षिणी प्रदेशों (South India) में बारिश का सिलसिला जारी है. तमिलनाडु, लक्षद्वीप और कर्नाटक के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश (Rainfall) के साथ कुछ हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है. इसके अलावा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश (MP) में बिन मौसम बरसात होने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें:

14th December History: आज ही के दिन दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार पहुंचा था इंसान, राज कपूर का हुआ था जन्म, जानें पूरा इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget