एक्सप्लोरर

Weather Update: 72 घंटे का कोल्ड अटैक, दिल्ली में पारा 1.4, कंपाने वाली ठंड की ऐसे हुई शुरुआत, मौसम का लेटेस्ट अपडेट

IMD के अनुसार 18 से 20 जनवरी के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. कोहरे के कारण सबसे ज्यादा ट्रेनें और यातायात प्रभावित है.

Weather News: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. ठंड और कोहरे के कारण सबसे ज्यादा ट्रेनें और यातायात प्रभावित हो रहा है. रेलवे की ज्यादातर ट्रेनें देरी से चल रही हैं. कुछ राज्यों में 3 दिनों तक का यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. आज सोमवार सुबह दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया.

आईएमडी के अनुसार राजधानी लोधी रोड पर 1.6 डिग्री सेल्सियस जबकि सफदरजंग 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 16 से 18 जनवरी तक उत्तरी पश्चिमी भारत में शीतलहर की स्थिति रहने का अनुमान लगाया गया है.

18 से 20 जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम कार्यालय ने बताया कि 18 से 20 जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी हो सकती है. जानकारी के मुताबिक 17 जनवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है.  

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार,ट्रेनें लेट होने की वजह से कई ट्रेनों को फिर से शेड्यूल किया गया है और बहुत सी ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. ऐसे में ट्रेन की बुकिंग टिकट को कैंसिल करके रिफंड ले सकते है.रेलवे की ओर से जारी किए गए लिस्ट के अनुसार, कोहरे के कारण उत्तर रेलवे में भारतीय रेलवे की 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. 

 यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने कोहरे और ठंड के प्रकोप को देखते हुए देश की राजधानी में 16 से 18 जनवरी तक तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने के लिए भी कहा है. येलो अलर्ट तब जारी किया जाता है जब खतरा ज्यादा न हो, लेकिन कभी भी मौसम की स्थिति खराब हो सकती है. जिसकी वजह से आपको तैयार रहने की जरूरत होती है.

मौसम वैज्ञानिक से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर भारत समेत राजधानी में ‘शीत दिवस’ रहने की संभावना भी हो सकती है. ‘शीत दिवस’ तब होता है जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस से कम या उसके बराबर होता है और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है.

विभाग के मुताबिक 18 से 20 जनवरी के दौरान धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके अलावा अनुमान के मुताबिक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में 18 तारीख तक शीतलहर की स्थिति रहेगी. इस दौरान कोहरे और गलन भी बढ़ सकती है. 

बर्फबारी की है संभावना
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी 18 जनवरी से 20 जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में तापमान -10.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया और गुलमर्ग में -10.4 डिग्री सेल्सियस तक. मौसम विभाग के अनुसार कि ऊंचाई वाले इलाकों में कई स्थानों पर मध्यम बर्फबारी की संभावना है. घाटी के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की उम्मीद है.कश्मीर फिलहाल 40 दिनों की भयंकर सर्दी ‘चिल्लई-कलां’ की गिरफ्त में है. इस वक्त ज्यादातर इलाकों में स्नोफॉल होने की संभावना रहती है.

दिल्ली में रविवार 15 जनवरी का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. राजधानी के सफदरजंग में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया. जफरपुर में 2.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड 3.8 और आया नगर में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा मंगलवार 17 जनवरी और 18 जनवरी दोनों दिन मध्यम कोहरा रहने की संभावना है. 200-500 मीटर की दृश्यता होने पर इसे मध्यम कोहरा और 200 मीटर से कम विजिबिलिटी होने पर घना कोहरे दर्ज किया जाता है.

यह भी पढ़ें

Joshimath Sinking: जोशीमठ में लगातार दरक रही जमीन, औली रोपवे भी खतरे में, दो बड़े होटल एक दूसरे से जुड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार के साथ बात जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget