एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis: 'जल्द वापस आएंगे महाराष्ट्र, हम फ्लोर टेस्ट को तैयार', शिंदे गुट के दीपक केसरकर का बड़ा दावा

Political Crisis: शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के सभी विधायक किसी भी समय महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले एकनाथ शिंदे समूह को मान्यता दी जानी चाहिए.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी घमासान (Maharashtra Politics) जारी है. मुंबई से शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने मोर्चा संभाला है वो लगातार मीडिया के सामने बागी विधायकों (Rebel MLAs) को धमकी पर धमकी दिए जा रहे हैं. वहीं इस बीच शिंदे (Eknath Shinde) खेमे के विधायक दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar) ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए बड़ा दावा किया है. केसरकर ने कहा अभी महाराष्ट्र के एक से दो विधायक और आएंगे और हमारे साथ जुड़ेंगे. 

केसरकर ने आगे कहा, इन विधायकों के समर्थन और निर्दलीय विधायकों के समर्थन के बाद हमारी संख्या 51 हो जाएगी. इसके बाद हम 3-4 दिनों में किसी निर्णय पर पहुंचेंगे जिसके बाद हम सीधे महाराष्ट्र वापस जाएंगे. दीपक केसरकर ने आगे बताया, शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के सभी विधायक किसी भी समय महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले एकनाथ शिंदे समूह को मान्यता दी जानी चाहिए. हम किसी भी सूरत में महाविकास अघाड़ी सरकार के साथ नहीं जाएंगे. 

शिवसेना ने बागी विधायकों को लेकर दिया नोटिस
आपको बता दें कि, रविवार को शिवसेना के अनुरोध पर बागी विधायकों को महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर की ओरे से इस बात का नोटिस जारी किया गया कि सभी बागी विधायक 27 जून यानि कि सोमवार तक अपना जवाब दाखिल कर दें. आपको बता दें कि शिवसेना ने बागी नेता एकनाथ शिंदे सहित कुल 16 बागी विधायकों को महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर से निलंबित करने की सिफारिश की है.
 
स्पीकर के नहीं होने पर डिप्टी स्पीकर के पास है अधिकार
महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर देवदत्त कामत ने कहा कि सभी 16 विधायक अयोग्य करार दिए जाएंगे. कामत ने बताया कि भारतीय संविधान के तहत अगर स्पीकर उपस्थित नहीं हो तो डिप्टी स्पीकर को इस बात की इजाजत है कि वो ऐसे मामलों में निर्णय ले सके. आपको बता दें कि विद्रोहियों द्वारा एक अनधिकृत ईमेल के माध्यम से अविश्वास प्रस्ताव भेजा गया था. 

बागी विधायक शिंदे गुट ने कहा- हम इसे कोर्ट में देंगे चुनौती
वहीं डिप्टी स्पीकर (Deputy Speaker) द्वारा जारी किए गए इस नोटिस  पर बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट ने कहा कि हम शिवसेना (Shiv Sena) से बाहर नहीं निकले हैं, हम शिवसेना में ही हैं. हमारे पास दो तिहाई बहुमत है और हमें दल-बदल कानून से डराने की कोशिश नहीं करें. शिंदे गुट ने डिप्टी स्पीकर (Deputy Speaker) के निर्णय को कोर्ट (Court) में चैलेंज (Chalange) करने की बात कही थी.

यह भी पढ़ेंः 
Maharashtra Politics:'मैं देख रहा हूं महाराष्ट्र में बंदरों का नाच हो रहा है', महाराष्ट्र सियासी संकट पर असदुद्दीन ओवैसी का बयान

NIA Chief: भारत सरकार ने IPS दिनकर गुप्ता को NIA का DG नियुक्त किया, पंजाब के पूर्व  DGP हैं गुप्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget