एक्सप्लोरर

WBSSC Scam: बीजेपी नेताओं का बड़ा आरोप- 'पार्थ के पाप' में खुद ममता और अभिषेक भी हैं शामिल, बस आगे-आगे देखिए

BJP Vs Mamta Benerjee: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में भाजपा नेताओं ने सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर बड़ा आरोप लगाया है और कहा है कि ये लोग भी इसमें शामिल हैं.

WB SSC Scam: पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच चल रही है. इस बीच बीजेपी (BJP) के नेताओं ने दावा किया है कि पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) के साथ, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (WB CM Mamta Banerjee) और टीएमसी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक बनर्जी (TMC National Secretary Abhishek Banerjee) भी इस अपराध में पूरी तरह से शामिल है. नेताओं ने ये बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि "ममता बनर्जी इस घोटाले की मुख्य अपराधी हैं.

ममता के आशीर्वाद से हुआ घोटाला

बीजेपी बंगाल के उपाध्यक्ष सौमित्र खान (Saumitra Khan) ने कहा कि पार्थ चटर्जी लगभग 8 से 10 घंटे तक सीएम के साथ रहते थे, एसएससी घोटाला (SSC Scam) ममता के आशीर्वाद से ही हुआ है और वह अब खुद को बचाने की कोशिश कर रही हैं और उनका भतीजा अभिषेक बनर्जी और वो दोनों मिलकर अब बहुत सारी नौटंकी करेंगे और हमें देखना होगा." 

उन्होंने कहा, 'ईडी (ED) को सिर्फ कैश मनी की तलाश है, बैंक खाते में आए पैसे की जांच क्यों नहीं हो रही है? सीएम के भतीजे अभिषेक बनर्जी को पैसा भेजा गया है और इसकी भी जांच होनी चाहिए, यह एक बड़ी साजिश है.' 

भाजपा नेता अनुपम हाजरा ने कहा-ममता को पूरी जानकारी

उधर, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा (Anupam Hazra) ने कहा कि यह संभव ही नहीं है कि "यह संभव नहीं है कि ममता बनर्जी जैसी बड़ी नेता को पता न हो कि पार्थ चटर्जी के घर में पैसा कहां से आ रहा है. वह एक निरंकुश नेता हैं और उनकी अनुमति के बिना कोई भी पार्टी में सांस भी नहीं ले सकता है. पार्थ चटर्जी आलाकमान की अनुमति के बिना कुछ भी नहीं कर सकते. "

पार्थ ने कहा-मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है

हजारा ने आगे कहा, 'भविष्य में यह भी पता चलेगा कि पार्थ चटर्जी किसकी सहमति से यह पैसा जमा कर रहे थे. गुरुवार को टीएमसी द्वारा अपने पदों और विभागों से हटाए जाने के बाद, पार्थ चटर्जी ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही थी. उन्होंने कहा कि समय बताएगा कि उनके साथ सही हो रहा है या गलत. चटर्जी को ईडी ने स्कूल भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था. शुक्रवार को उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल के बाहर उन्होंने कहा कि उन्हें "एक साजिश का शिकार" बनाया जा रहा है.

तृणमूल में गहरी पैठ थी पार्थ चटर्जी की

तृणमूल कांग्रेस ने अपने सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक को हटाने के फैसले की घोषणा पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन में की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि "अगर कोई कुछ गलत करता है तो तृणमूल कांग्रेस उसे नहीं छोड़ेगी और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे.'' उन्होंने कहा कि जांच जारी रहने तक पार्थ चटर्जी निलंबित रहेंगे. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को राज्य सरकार में मंत्री पद से हटा दिया. उन्हें मुख्यमंत्री के सबसे भरोसेमंद लेफ्टिनेंटों में से एक माना जाता था, एक "गो-टू" आदमी, और मुख्यमंत्री और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के बाद पार्टी पदानुक्रम में उन्हें तीसरा माना जाता था.

ममता ने पार्थ का फोन तक नहीं उठाया

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा शनिवार को गिरफ्तारी के बाद पार्थ चटर्जी ने ममता बनर्जी को चार बार फोन किया था. लेकिन उन्होंने उनका फोन नहीं उठाया. राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने कहा कि पार्थ चटर्जी को ईडी की जांच में स्पष्ट रूप से भारी आरोपों के सामने खुद का बचाव करने के लिए पार्टी द्वारा अकेले छोड़ दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

Bengal SSC Scam: डायमंड सिटी में अर्पिता मुखर्जी के घर पर ईडी की फिर छापेमारी, सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे का महाराष्ट्र के राज्यपाल पर हमला- 'मराठियों का किया अपमान'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget