एक्सप्लोरर

WB SSC Scam: पार्थ चटर्जी और अर्पिता को ED दफ्तर ले जाया गया, पूछताछ से पहले ESI में हुआ मेडिकल चेकअप

ED ने पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी दोनों को फिलहाल 3 अगस्त तक के लिए पूछताछ के लिए हिरासत में रखा है. उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त किया जा चुका है. TMC ने उन्हें पार्टी से भी निलंबित कर दिया है.

WB SSC Scam: पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (SSC) घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) और अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) को ईएसआई में चिकित्सा जांच के बाद ईडी (ED) के कार्यालय ले जाया गया. इससे पहले दिन में चटर्जी (Partha Chatterjee) ने स्कूल सेवा आयोग (SSC) घोटाले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया था और कहा था कि 'पैसा उनका नहीं है.' रविवार दोपहर उसे मेडिकल जांच के लिए ईएसआई अस्पताल लाया गया. इस साजिश के पीछे कौन है, इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा, 'जब समय आएगा, तो आपको पता चल जाएगा...पैसा मेरा नहीं है.'

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी दोनों को फिलहाल 3 अगस्त तक के लिए पूछताछ के लिए हिरासत में रखा है. पार्थ चटर्जी को बंगाल कैबिनेट से बर्खास्त किया जा चुका है. वहीं टीएमसी ने उन्हें पार्टी से भी निलंबित कर दिया है. आज पूर्व मंत्री को जांच के लिए कोलकाता के केंद्र सरकार द्वारा संचालित अस्पताल में लाया गया था. क्या कोई उनके खिलाफ साजिश कर रहा है इस सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि समय आने पर सब कुछ पता चल जाएगा. साथ ही उन्होंने अर्पिता मुखर्जी के घरों से मिली नकदी को लेकर कहा कि, "यह मेरा पैसा नहीं है." सूत्रों के मुताबिक अर्पिता मुखर्जी ने ईडी को बताया है कि ये पैसे तबादलों के लिए और कॉलेजों को मान्यता दिलाने में मदद करने के लिए रिश्वत के तौर पर लिए गए थे. 

'कोई गलत करता है तो TMC उसे नहीं छोड़ेगी'
बंगाल के गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी - जिन्हें अब तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया है और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी अलग-अलग दावा कर रहे हैं कि वे 'एक साजिश का शिकार' हैं. अभिषेक बनर्जी ने कहा, पार्थ चटर्जी को तृणमूल कांग्रेस से महासचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन अन्य पदों से हटा दिया गया है. उन्हें जांच जारी रहने तक निलंबित कर दिया गया है.  तृणमूल कांग्रेस के अपने सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक के साथ अलग होने के फैसले की घोषणा पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी ने एक संवाददाता सम्मेलन में की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई कुछ गलत करता है तो तृणमूल कांग्रेस उसे नहीं छोड़ेगी.

TMC में तीसरे सबसे अहम नेता थे पार्थ
पार्थ चटर्जी को मुख्यमंत्री के सबसे भरोसेमंद लेफ्टिनेंटों में से एक माना जाता था, एक 'गो-टू' आदमी और मुख्यमंत्री और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के बाद पार्टी पद के अनुसार में उन्हें तीसरा सबसे महत्वपूर्ण माना जाता था. दरअसल, पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के कोलकाता आवास से 21 करोड़ रुपये नकद और एक करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण बरामद किए गए थे.

ED ने पार्थ चटर्जी को किया था गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की गिरफ्तारी के बाद से उनकी कई आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया, जिनमें से पश्चिम बंगाल के डायमंड सिटी में तीन फ्लैट थे. पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में ईडी (ED) ने अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) के घर पर छापा मारा था. जांच एजेंसी (ED) ने एक बयान में कहा, 'ये पैसे एसएससी घोटाले के अपराध की आय होने का संदेह है.'

यह भी पढ़ेंः 

Bengal SSC Scam: अर्पिता मुखर्जी के पास मिले कैश को लेकर बोले पार्थ चटर्जी, 'पैसे मेरे नहीं हैं'

Explained: बंगाल से महाराष्ट्र तक ED छापेमारी की चर्चा, जानें प्रवर्तन निदेशालय का इतिहास, ताकत और अधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget