एक्सप्लोरर

WB SSC Scam: शिक्षक भर्ती घोटाले में जुड़े नए तार, अर्पिता-पार्थ के बाद अब TMC MLA माणिक भट्टाचार्य से होगी पूछताछ

West Bengal SSC Scam Latest Update: ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद अब TMC MLA माणिक भट्टाचार्य को ED ने सम्मन भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया है.

West Bengal SSC Scam Latest Update: पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee)और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee)की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में कई और तार जुड़ने की संभावना है. ईडी ने अब तृणमूल कांग्रेस के विधायक (TMC MLA) माणिक भट्टाचार्य (Manik Bharttacharya) को नोटिस भेजा है और उन्हें कल यानी 27 जुलाई बुधवार को ईडी के कोलकाता ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया है. जिस समय यह भर्ती घोटाला हुआ था, उस समय पार्थ चटर्जी राज्य के शिक्षामंत्री (Education Minister) थे और माणिक भट्टाचार्य उच्च माध्यमिक बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष थे.

ईडी ने माणिक भट्टाचार्य को कल दोपहर बुलाया है

ईडी ने शिक्षा विभाग में हुए इस फर्जीवाड़े के बाद इस मामले में संलिप्तता को देखते हुए पूर्व शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया था. उसके बाद उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी की गिरफ्तारी हुई थी. अब इस मामले में माणिक भट्टाचार्य को कल ईडी ने कोलकाता (Kolkata)कार्यालय के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है.

पार्थ चटर्जी के घर से मिले हैं घोटाले से संबंधित कागजात

प्रवर्तन निदेशालय (ED) दावा है कि पार्थ चटर्जी के घर पर तलाशी के दौरान घोटाले से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं, जिसमें एडमिट कार्ड, नियुक्ति पत्र, संपत्ति के कागजात शामिल हैं. इसके अलावा ईडी ने पार्थ चटर्जी के घर से क्लास सी और क्लास डी सेवाओं में भर्ती के लिए उम्मीदवारों से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. ईडी को पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर से तलाशी के दौरान कई कंपनियों के नाम की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं.

ईडी ने 22 जुलाई को माणिक भट्टाचार्य के आवासीय परिसरों पर भी छापे मारे थे और उसके साथ ही भर्ती घोटाले में कथित रूप से शामिल अन्य लोगों के यहां भी छापेमारी की थी. अर्पिता मुखर्जी के आवास से कथित रूप से 20 करोड़ रुपये नकद, ज़ेवरात और विदेशी मुद्रा बरामद हुई थी.

पार्थ चटर्जी-अर्पिता से चल रही पूछताछ

फिलहाल पूर्व शिक्षा मंत्री और मौजूदा उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी कथित करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी यहां सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी की हिरासत में हैं तथा उनसे पूछताछ की जा रही है, उन्हें 23 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था. अर्पिता ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं जिससे इस घोटाले की जद में अब कई लोग आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

Bengal SSC Scam: पार्थ चटर्जी के घर से मिले एडमिट कार्ड और नियुक्ति पत्र, ED के खुलासे से और बढ़ेगी मंत्री की मुश्किलें

National Herald Case Live: लंच ब्रेक के बाद ईडी कार्यालय पहुंचीं सोनिया गांधी, पहले 3 घंटे हुई थी पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget