एक्सप्लोरर

WB Rajya Sabha Election 2023: पश्चिम बंगाल में नहीं होगा राज्यसभा चुनाव, टीएमसी के 6 तो बीजेपी के एक उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Rajya Sabha Election 2023: राज्यसभा चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था. बीजेपी के एक डमी उम्मीदवार रथींद्र बोस ने अपना नामांकन वापस ले लिया.

Rajya Sabha Election: 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के सभी 7 उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए हैं. इन 7 उम्मीदवारों में टीएमसी के 6 उम्मीदवार और बीजेपी का एक उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए. क्योंकि किसी भी विपक्षी उम्मीदवार ने उनके खिलाफ नामांकन दाखिल नहीं किया था. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी का शनिवार (15 जुलाई) को आखिरी दिन था. 

कूचबिहार के अनंत महाराज ने बीजेपी उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की है तो वहीं डेरेक, सुखेंदु शेखर और डोला ने फिर से टीएमसी से उच्च सदन में अपनी सीट बरकरार रखी. इसके अलावा अन्य उम्मीदवार साकेत गोखेल, समीरुल इस्लाम, प्रकाश चिक बड़ाईक टीएमसी से राज्यसभा सांसद बने. डेरेक ओ'ब्रायन, डोला सेन, सुखेंदु शेखर रे, समीरुल इस्लाम, प्रकाश चिक बड़ाईक और साकेत गोखले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए टीएमसी उम्मीदवार थे. 

बीजेपी ने डमी उम्मीदवार का नाम वापस लिया
नामांकन जमा करने वाले सातों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होकर सीधे-सीधे राज्यसभा सदस्य बन जाएंगे, क्योंकि अब इन लोगों का किसी के साथ कोई कॉम्पीटिशन नहीं होगा. वहीं दूसरी ओर राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के डमी उम्मीदवार रथींद्र बोस ने नामांकन वापस ले लिया. राज्यसभा चुनाव के लिए जमा हुए नामांकन की जांच के बाद सातों ही उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया, जिसके बाद शनिवार को बीजेपी ने अपने डमी प्रत्याशी का नामांकन वापस लेने का फैसला किया. 

ये पहली बार है जब बीजेपी का कोई राज्यसभा सदस्य बंगाल विधानसभा से निर्वाचित होगा. बीजेपी उम्मीदवार अनंत महाराज ने गुरुवार (13 जुलाई) को अपना नामांकन जमा किया था. इस मौके पर अनंत महाराज के साथ अन्य बीजेपी नेता भी मौजूद थे. वहीं टीएमसी ने सोमवार (10 जुलाई) को पश्चिम बंगाल की राज्यसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. टीएमसी नेइ इस मौक पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है. साथ ही टीएमसी ने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाए भी दी. 

यह भी पढ़ें:-

Opposition Meeting: मिशन 2024 के लिए विपक्ष के स्पेशल 26, बेंगलुरु की बैठक के लिए कांग्रेस ने दो और पार्टियों को किया आमंत्रित 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget