एक्सप्लोरर

Wayanad Landslides: कारें ही नहीं, पुल भी बहा ले गया सैलाब... पानी में तैरती दिखीं लाशें, वीडियो में देखें वायनाड में तबाही का मंजर

Kerala Landslides: केरल के वायनाड में भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है. हादसे में 89 लोगों ने जान गंवाई जबकि 116 अन्य घायल हैं. कई वायरल वीडियो में तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है.

Wayanad Landslides: केरल (Kerala) के वायनाड से भूस्खलन (Landslide) की डराने वाली कई वीडियो सामने आई हैं. सोशल मीडिया पर वायरल (Viral on Social Media) ये वीडियो काफी भयावह है और तबाही का मंजर बताने के लिए काफी हैं. वायरल वीडियो में सड़कों और संपत्तियों का विनाश दिखाई दे रहा है. 

न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के मुताबिक केरल के वायनाड में भूस्खलन (Wayanad Landslides) से 89 लोगों की मौत हुई है. केरल राजस्व मंत्री (Kerala Revenue Minister) के कार्यालय ने जानकारी दी कि हादसे में 116 लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों की मानें तो करीब 250 लोगों को बचाया गया है और उन्हें अस्थायी आश्रयों में रखा गया है. 

पानी में बही कारें

वायरल वीडियो (Viral Video) में सड़कों, वाहनों, संपत्तियों और पेड़ों को हुए नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है. बाढ़ (Flood) के पानी में कार भी बहती हुई दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जमील मलिक (jamilmalek21) नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक जीप उखड़े हुए पेड़ों के बीच फंसी हुई है. 

 

कई शव तैरते दिखे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलप्पुरम में चालियार नदी में कई शव तैरते हुए दिखते दिखे. केरल कांग्रेस (Congress Kerala) ने भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिसमें भारी संख्या में टूटे हुए पेड़ दिखाई दे रहे हैं. वहीं घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य (relief and rescue operations) भी दिखाई दे रहा है. तबाही का मंजर भी इन तस्वीरों में दिखाई दे रहा है. 

 

युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी

केरल के वायनाड में भूस्खलन से हुई तबाही के बाद बचाव कार्य जारी है. बचाव अभियान में अग्निशमन और बचाव, नागरिक सुरक्षा, एनडीआरएफ और स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया दल के लोग युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं. एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम और कन्नूर डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स की दो टीमें भी वायनाड पहुंची हैं.

 

वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर, एक एमआई-17 और एक एएलएच भी बचाव अभियान में जुटे हैं. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि राज्य सरकार ने राहत और बचाव सहायता प्रदान करने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. बताया गया कि राज्य सरकार लोगों की हरसंभव मदद करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़ें: Kerala Landslides: नदी में तैरते शव, सड़कें-ब्रिज टूटे, 200 घर तबाह... केरल के वायनाड में भीषण लैंडस्लाइड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले- गृह मंत्री...
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में न भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget