एक्सप्लोरर

क्या मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में हुई थी साजिश? कांग्रेस नेता ने वीडियो शेयर कर किया बड़ा दावा

Politics On Manmohan Singh Last Rites: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर राजनीतिक बवाल थमता नहीं दिख रहा. हर रोज नए दावे सामने आ रहे हैं.

Manmohan Singh Funeral Row: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस के दिवंगत नेता पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं लेकिन उनके नाम पर राजनीति जारी है. ताजा घटनाक्रम में एक कांग्रेस नेता ने मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में साजिश रचे जाने का दावा दिया है.

कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीपक खत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसको लेकर उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा की स्पीड जानबूझकर बढ़ाई गई. कांग्रेस नेता ने लिखा, “यहां भी साजिश? मनमोहन सिंह जी के पार्थिव शरीर को लेकर जाने वाली गाड़ी की रफ्तार जानबूझकर बढ़ाई गई, ताकि लोग पीछे छूट जाएं. यह अपमानजनक और निंदनीय कृत्य है. मनमोहन सिंह जी की श्रद्धांजलि को इस तरह से दूषित करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है.”

वीडियो में क्या है?

कांग्रेस नेता दीपक खत्री ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा को दिखाया गया है और लोग स्पीड में चलते हुए दिखाई देते हैं. इस बीच आवाज आ रही है, “उपेंद्र साहब थोड़ा स्पीड बढ़ा सकते हैं? ओवर.” इसके बाद जवाब में कहा जाता है, “आगे स्कॉट की गाड़ी चल रही है सर, वो लोग स्पीड बढ़ाते हैं तो बढ़ाता हूं.” हालांकि एबीपी न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर मचा घमासान

एक तरफ जहां पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस सत्ताधारी दल बीजेपी पर आरोप लगा रही है कि इस दौरान अव्यवस्था देखी गई तो वहीं बीजेपी कह रही है कि नियमों के मुताबिक अंतिम संस्कार किया गया. स्मारक बनाने को लेकर जमीन न देने के आरोप पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इसकी जानकारी मनमोहन सिंह के परिवार को दे दी गई है. बीते कुछ दिनों से देश के दो बड़े राजनीतिक दल इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं.

ये भी पढ़ें: 'देश में शोक के बीच राहुल गांधी पार्टी मनाने चले वियतनाम', BJP ने लगाया मनमोहन सिंह के अपमान का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget