एक्सप्लोरर

वरुण गांधी को BJP अध्यक्ष की चेतावनी, पार्टी लाइन से हटे तो होगी कार्रवाई

नई दिल्ली/भुनेश्वर: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने वरुण गांधी और सुब्रमण्यम स्वामी को कड़ी चेतावनी दी है. चेतावनी दोनों के बयानों को लेकर जारी की गयी है. इस बार वरुण गांधी कार्यकारिणी से गैरहाजिर भी रहे हैं.

दरअसल इसकी वजह वरुण गांधी के कुछ बड़े बयान हैं, जिसमें उन्होंने मौलिक मुद्दे उठाए हैं, जहां सरकार की नीतियों की आलोचना की बू दिखती है. उन्होंने एक बार कहा था कि किसानों को छोटे-छोटे कर्ज की वजह से आत्महत्या करनी पड़ती है जबकि बड़े-बड़े उद्योगपति बैंकों का हज़ारों करोड़ रुपया लेकर विदेश भाग जाते हैं. वरुण गांधी ने ये ब्यान इंदौर के एक प्राइवेट कॉलेज में 22 फ़रवरी को दिया था.

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी का ये बयान तब आया था जब बीजेपी पांच राज्यों में चुनाव लड़ रही थी. बीजेपी का मानना है कि वरुण गांधी की ये हरकत बीजेपी को भरपूर नुकसान पहुंचाने के लिए की गई.

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी यूपी की जीत के बाद अब वरुण गांधी को सुधरने का एक और मौका दे रही है इसलिए वरुण गांधी को पार्टी के एक बड़े महामंत्री सिर्फ कड़ी चेतवानी देंगे. इसके बाद भी अगर वरुण गांधी ने सरकार और पार्टी लाइन से अलग हटकर बयान दिए तो पार्टी कड़ा कदम भी उठा सकती है.

सूत्रों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान वरुण गांधी ने वेमूला का मुद्दा उठाने की कोशिश की थी. उन्होंने दिल्ली के एक स्कूल में ये कह कर सभी को चौका दिया था कि "वेमुला का सुसाइड नोट पढ़कर उन्हें रोना आ गया था."

रोहित वेमुला की आत्महत्या का मुद्दा सरकार और बीजेपी पर भारी पड़ा था और बीजेपी इस मुद्दे पर बैकफुट पर आ गयी थी. हालांकि बाद में कलेक्टर की रिपोर्ट में ये साफ हुआ कि रोहित वेमुला दलित था ही नहीं.

सूत्रों के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, वरुण गांधी के साथ-साथ सुब्रमण्यम स्वामी के हर मसले पर बयान देने से नाराज हैं. और इसलिए स्वामी को बुलाकर कड़ी चेतावनी देने के आदेश पार्टी अध्यक्ष ने दिए हैं. पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की इस चेतवानी से साफ़ है कि उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में सरकार बनने के बाद बीजेपी अब अनुशासनहीनता बर्दाश्त करने के मूड में नहीं दिखाई दे रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget