एक्सप्लोरर

वक्फ बिल पर 1 करोड़ से ज्यादा सुझाव: VHP बोली- ये ईमेल जिहाद! जाकिर नाईक पर कही ये बात

Waqf Amendment Bill Email: विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि जेपीसी को इतने बड़े पैमाने पर मिले एक जैसे सुझावों के पीछे एक बड़े षड्यंत्र है.

Waqf Amendment Bill Email: वक्फ संशोधन बिल पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को सुझाव के लिए 1 करोड़ से ज्यादा ईमेल मिले हैं. इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने किसी साजिश की आशंका जताई है. विनोद बंसल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "इतने जिहाद के बाद अब यह ईमेल जिहाद है. जाकिर और अन्य भारत विरोधी कम्युनिस्ट और जिहादी ताकतों का प्रवेश साफ तौर से सक्रिय देखा गया था, जबकि प्रक्रिया चल रही थी."

भारत विरोधी टूल किट का इस्तेमाल

उन्होंने आगे लिखा, "जिहादी वक्फ बोर्ड में शामिल संयुक्त संसदीय समिति को अवैध रूप से प्रभावित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. इस जिहादी टूलकिट को उजागर किया जाना चाहिए."

विनोद बंसल ने लिखा, "जेपीसी को जब सुझाव भेजे जा रहे थे उस समय ज़ाकिर नाइक, कम्युनिस्ट, जिहादी और पाकिस्तानी एजेंट जिस प्रकार अति सक्रिय रुप से भारतीय मुसलमानों को भड़काने में लगे थे, उसी से स्पष्ट हो रहा था कि इसमें कोई ना कोई घपला होने वाला है. अब यदि इतनी बड़ी संख्या में मेल आए हैं तो एक बात तो स्पष्ट है कि ये काम किसी भारत विरोधी टूल किट का ही हो सकता है. जांच व कार्यवाही ज़रूरी है."

जांच की मांग

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान जेपीसी को इतने बड़े पैमाने पर मिले एक जैसे सुझावों के पीछे एक बड़े षड्यंत्र की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय को इन सुझावों के जिहादी और देश विरोधी एंगल की जांच करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जेपीसी द्वारा लोगों और संगठनों के सुझाव आमंत्रित किए जाने के बाद जिस तरह से जाकिर नाइक जैसे कट्टरपंथी और विदेशी ताकतें सक्रिय हो गई थी, उसे देखते हुए इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि कहीं किसी भारत विरोधी टूल किट गैंग ने एआई जैसी तकनीक का इस्तेमाल करके इतने बड़े पैमाने पर सुझाव भिजवाने का काम तो नहीं किया है.

इससे पहले जेपीसी के वरिष्ठ सदस्य निशिकांत दुबे ने बुधवार (25 सितंबर) को बड़ा दावा करते हुए इन सुझावों के पीछे अंतरराष्ट्रीय साजिश की ओर इशारा करते हुए समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल को पत्र लिखा है.

ये भी पढ़ें:

चर्बी के इस्तेमाल की खबर का भी बिक्री पर नहीं पड़ा असर! दनादन बिक रहे तिरुपति मंदिर के लड्डू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget