एक्सप्लोरर

सरकारी तंत्र की वजह से एयर इंडिया का हुआ ये हाल, VVIP यात्रियों ने नहीं चुकाए 822 करोड़ रुपये

मंत्रालयों से जुड़े वीवीआई लोगों पर एयर इंडिया का करीब 822 करोड़ का बकाया हैवीवीआईपी लोगों ने चार्टर उड़ानों की सेवा ली थी और इसका भुगतान नहीं किया गया

नई दिल्ली: सरकार जिस एयर इंडिया को हर हाल में बेचने पर आमादा है उसे किस तरह सरकारी तंत्र ने ही धीरे-धीरे दीमक की तरह खोखला किया है, इसका एक ताज़ा उदाहरण सामने आया है. एक आरटीआई से ये खुलासा हुआ है कि सरकार और सरकार से संबंध रखने वाले वीआईपी लोगों और संस्थाओं ने मिलकर एयर इंडिया का जमकर इस्तेमाल किया और फिर घाटे की वजह से बिकने की कगार पर खड़ी एयर इंडिया का बिल भी नहीं चुकाया.

क्या है पूरा मामला

रिटायर्ड कॉमोडोर लोकेश बत्रा ने आरटीआई के तहत एयर इंडिया से उसकी उस बकाया राशि के बारे में ताजा जानकारी मांगी थी जिसे वीवीआईपी की कैटेगरी के लोगों या संस्थानों ने न चुकाया हो. सवाल के जवाब में एयर इंडिया ने बताया कि 30 नवंबर 2019 तक वीवीआईपी लोगों की चार्टर फ्लाइटों पर 822 करोड़ रुपये का बकाया था.

मजबूरी में मांग भी नहीं सकती पैसे

एयर इंडिया की मजबूरी ये है कि जिन लोगों या संस्थाओं पर उसके करोड़ों रुपये बकाया हैं वो इतने वीवीआईपी हैं कि उन्हें नोटिस भेजना भी एयर इंडिया के चेयरमैन के बस की बात नहीं होती. उदाहरण के लिए वीवीआईपी चार्टर फ्लाइट के तहत एयर इंडिया राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को विशेष विमान उपलब्ध कराती है. इनके बिलों का भुगतान मंत्रालयों की तरफ से किया जाता है.

कई काम करने पड़ते हैं उधार

आरटीआई के जवाब में एयर इंडिया ने ये भी बताया है कि राहत और बचाव कार्यों में स्पेशल एयरक्राफ़्ट के प्रयोग के लिए 9.67 करोड़ रुपये और विदेशी मेहमानों के लिए स्पेशल एयरक्राफ्ट के खाते में 12.65 करोड़ रुपये बकाया है. हालांकि, हाल ही में चीन के वुहान शहर में फैले कोरोना वायरस के प्रकोप में फंसे सभी भारतीय यात्रियों को वुहान से दो दिन में ही भारत वापस लाने के कारण एयर इंडिया की खूब तारीफ हुई लेकिन एयर इंडिया की हालत ये है कि ये प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी कितना भी अच्छा काम करे इसके हिस्से घाटा ही लगता है.

सरकारी तंत्र ने ही किया खोखला

सभी मंत्रालयों और उससे जुड़े 57 संस्थानों के पूरे सरकारी तंत्र ने मिलकर दशकों से इसे अपने लिए रियायती और स्पेशल ट्रीटमेंट के लिए बाध्य कर रखा है. इसी के चलते एयर इंडिया घाटे में जाने लगी. बावजूद इसके एयर इंडिया से वीवीआईपी का भार कम नहीं हुआ. इस भार के चलते ही देश की जनता का चहेता एयर इंडिया अब 100 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ अब बिकने को तैयार है.

ये भी पढ़ें

भारत ने विशेष विमान वुहान भेजने से पहले पाक समेत सभी को दिया था मदद का प्रस्ताव- विदेश मंत्री एस जयशंकर In Depth: कैसे खुली मनीष सिसोदिया के OSD के रिश्वत लेने की पोल, जानें- कौन है जीके माधव?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget