एक्सप्लोरर

Amartya Sen Land Row: 'आपको क्यों बेदखल नहीं करना चाहिए?' नोबेल विजेता अमर्त्य सेन को विश्व भारती यूनिवर्सिटी ने फिर दिया नोटिस

West Bengal News: जमीन को लेकर विवाद काफी पुराना है. कुछ दिन पहले जब अमर्त्य सेन शांतिनिकेतन में थे, तब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद जाकर उनसे मुलाकात की थी और उन्हें जमीन के कागजात सौंपे थे.

Visva Bharati Vs Amartya Sen: नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन और विश्व भारती विश्वविद्यालय के बीच भूमि विवाद एक बार फिर से तूल पकड़ता नजर आ रहा है. विश्व भारती विश्वविद्यालय ने अमर्त्य सेन को एक बार फिर से नोटिस भेजा है. विश्व भारती विश्वविद्यालय ने अमर्त्य सेन को घर खाली करने को कहा है. नोटिस में अमर्त्य सेन से पूछा गया, "13 डिसमिल के उस भूखंड से आपको क्यों बेदखल नहीं करना चाहिए, जिस पर उनका कथित रूप से अवैध कब्जा है."

विश्वविद्यालय ने नोटिस का जवाब देने के लिए अमर्त्य सेन को 24 मार्च तक दिया है. इसके अलावा 29 मार्च तक केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त रजिस्ट्रार अशोक महतो के सामने व्यक्तिगत रूप से या एक प्रतिनिधि के माध्यम से सबूत पेश करने को कहा है. अमर्त्य सेन से अपने उस दावे के समर्थन में सबूत भी पेश करने के लिए कहा गया है कि उनका भूखंड पर अवैध कब्जा नहीं है.

जमीन को लेकर अमर्त्य सेन का दावा

नोटिस में कहा गया है, "यदि आप और आपके अधिकृत प्रतिनिधि उक्त तिथि पर उपस्थित होने में विफल रहते हैं, तो मामले का एकतरफा फैसला किया जा सकता है." विश्वविद्यालय का दावा है कि सेन के पास शांति निकेतन परिसर में 1.38 एकड़ जमीन है, जो उनके 1.25 एकड़ के कानूनी अधिकार से अधिक है. वहीं सेन ने दावा किया था कि शांति निकेतन परिसर में उनके पास जो जमीन है, उनमें से अधिकांश को उनके पिता ने बाजार से खरीदा था जबकि कुछ अन्य भूखंड पट्टे पर लिए गए थे.

सीएम ममता ने सौंपे थे कागजात

बता दें कि विश्व भारती विश्वविद्यालय की ओर से भेजे गए नोटिस को अमर्त्य सेन रिसीव नहीं कर पाए हैं, क्योंकि वह विदेश में रह रहे हैं. वहीं इस पर प्रतिक्रिया के लिए उनके परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं हो सका है. वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमर्त्य से शांति निकेतन में मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री ने भूमि मूल्यांकन से संबंधित दस्तावेज भी उन्हें सौंपे थे. इसके लिए सीएम ममता खुद BLRO दफ्तर गईं थीं. इसके बाद उन्होंने कहा था, "लोगों का इस तरह अपमान नहीं किया जा सकता." उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी.

ये भी पढ़ें-Kisan Mahapanchayat: दिल्ली में सोमवार को किसान महापंचायत, SKM ने संख्या को लेकर किया ये दावा, पुलिस ने भी की है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget