एक्सप्लोरर

Vishnu Idol From River: चमत्कार! कर्नाटक की नदी से मिली हुबहू रामलला की तरह भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति

Vishnu Idol Found In River: कर्नाटक की नदी में मिली भगवान विष्णु की मूर्ति देखने में अयोध्या के श्रीराम मंदिर में हाल ही में स्थापित की गई रामलला की मूर्ति की तरह है. इसीलिए सुर्खियों में है.

Vishnu Idol Like Ramlalla Found In River: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजी रामलला की मूर्ति के बाल स्वरूप की मनोहर छवि नजरों से नहीं उतरती है. योगीराज अरुण की बनाई इस मूर्ति को देखने के बाद शायद ही कोई भूला होगा, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि तेलंगाना की सीमा के पास कर्नाटक में एक नदी से सदियों पुरानी भगवान विष्णु की मूर्ति मिली है, जो हुबहू रामलला की तरह है. इस नदी से भगवान विष्णु की मूर्ति के साथ शिवलिंग भी मिला है. दोनों ही प्रतिमाएं सैकड़ों साल पुरानी बताई जा रही हैं.

अधिकारियों ने बुधवार (7 फरवरी) को कहा कि कर्नाटक के रायचूर जिले के एक गांव में कृष्णा नदी से हाल में भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली है. इस प्रतिमा में भगवान विष्णु के 10 अवतार को चारों ओर तराशा गया है. अधिकारियों ने बताया कि यह मूर्ति इसलिए खास है कि इस मूर्ति की विशेषताएं अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में हाल ही में प्रतिष्ठित बाल स्वरूप 'रामलला' की मूर्ति से मिलती जुलती हैं. विष्णु की मूर्ति खड़ी स्थिति में है, जिसके चारों ओर एक आभामंडल है, जो 10 अवतारों को दर्शाता है. 

पुरातत्व विशेषज्ञ ने बताई मूर्ति की कहानी
रायचूर विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास और पुरातत्व के व्याख्याता डॉ. पद्मजा देसाई ने विष्णु की मूर्ति के बारे में विस्तार से बताया है. उन्होंने कहा है कि यह मूर्ति किसी मंदिर के गर्भगृह की नहीं होगी. उन्होंने संभावना जताई है कि किसी मंदिर को तोड़ने के बाद इस मूर्ति और प्राचीन शिवलिंग को नदी में फेंका गया होगा.

11वीं सदी की हो सकती है मूर्ति
ऐसा माना जाता है कि नदी से मिली ये मूर्ति और शिवलिंग कम से कम 1,000 वर्ष पुराने हो सकते हैं. पुरातत्वविदों का मानना ​​है कि यह मूर्ति 11वीं या 12वीं शताब्दी की है. विष्णु की मूर्ति और शिवलिंग अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के कब्जे में हैं. इसकी उम्र के बारे में पता लगाने के लिए जांच हो रही है.

अयोध्या में रामलला की मूर्ति बनाने वाले योगीराज अरुण ने बताया था कि प्रतिमा को बनाने के लिए उन्होंने 7 महीने तक खुद को दुनिया से अलग कर लिया था. लगातार वह भगवान राम के बाल स्वरूप के बारे में सोचते थे. उनके मन में जो प्रेरणा आती थीं, उसके मुताबिक मूर्ति को तराशते थे. उनकी बनाई भगवान राम की प्रतिमा की लोगों ने खूब सराहना की है. अब वैसी ही सदियों प्राचीन मूर्ति मिलने से लोग इसे चमत्कार के तौर पर देख रहे हैं.

(इनपुट- प्रसन्ना)

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Poll 2024: दक्षिण में BJP को मिल सकता है पुराने पार्टनर का साथ, दिल्ली में अमित शाह-बीजेपी चीफ से चंद्रबाबू नायडू की आज अहम मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget