एक्सप्लोरर

Viral Video: पंजाब पुलिस की शर्मनाक हरकत, बुजुर्ग महिला से किया जानवरों जैसा सलूक

वायरल हुए एक वीडियो में पंजाब के बठिंडा में पंजाब पुलिस के जवान एक महिला के साथ जानवरों से बदतर सलूक करते नज़र आ रहे हैं. ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाली महिला को पुलिस की इस बेरहमी का बस इसलिए सामना करना पड़ा क्योंकि वो अपने बच्चे को बचाने की कोशिश कर रही थी.

चंडीगढ़: पंजाब के बठिंडा से बेहद विचलित करने वाला एक वीडियो सामने आया है. इसमें पंजाब पुलिस के जवान एक महिला के साथ जानवरों से बदतर सलूक करते नज़र आ रहे हैं. ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाली महिला को पुलिस की इस बेरहमी का बस इसलिए सामना करना पड़ा क्योंकि वो अपने बच्चे को बचाने की कोशिश कर रही थी.

नैतिकता भूली पुलिस बठिंडा में ब्रिकस ईंट भट्ठा के मजदूर यूनियन के मजदूर सरकारी नियमों के मुताबिक मजदूरी नहीं मिलने के विरोध में धरना दे रहे थे. इसी धरने को तितर-बितर करने के लिए पुलिसवाले आए और मजदूरों को उठाकर गाड़ियों में बिठाया और ईंट भट्ठे के मालिक के प्रभाव में काम कर रही पुलिस अपनी नैतिकता तक भूल गई.

उम्र का नहीं लिहाज़ इन्हीं मजदूरों में एक बुजुर्ग महिला जगवीर कौर भी शामिल थी. इस दौरान बूढ़ी औरत जब पुलिस की कार्रवाई से अपने बच्चों को बचाने आई तब एएसआई कुलदीप सिंह ने उसे मारना शुरू कर दिया और थप्पड़-डंडे मारकर उसे गिरा दिया. कुलदीप ने महिला के बुजुर्ग होने का जरा भी लिहाज नहीं किया.

बिना महिला पुलिस की कार्रवााई की आलोचना बिना महिला पुलिस के की गई इस कार्रवाई के दौरान कुलदीप ने न सिर्फ महिला की पिटाई की बल्कि उसे चोटी से पकड़कर घसीटा भी. पुलिस की इस शर्मनाक कार्रवाई की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है. इसे लोगों की ने जमकर शेयर भी किया है. वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस की खूब आलोचना और किरकिरी हो रही है.

पीड़ित अस्पताल में, पुलिस वाले सस्पेंड पुलिसिया हमले की इस कार्रवाई के बाद दो मजदूरों के अलावा पीड़ित महिला को बाजाखाना के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां पर कई संगठन उनका हालचाल पूछने के लिए जा रहे हैं. आपको बता दें कि 25 अगस्त की इस वीडियो के वायरल होने के बाद दो आरोपी पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है. एचएचओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए हैं.

देखें घटना की वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget