एक्सप्लोरर

तमिलनाडु की सड़क पर अपने मालिक के साथ हेलमेट पहन कर निकला डॉगी, वीडियो वायरल

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुत्ता अपने मालिक के साथ बाइक पर हेलमेट लगाए दिखाई दे रहा है.

कुछ लोगों के लिए उनके पालतू जानवर परिवार के जैसे होते हैं जिनके बिना वे चैन नहीं ले पाते. खास तौर पर कुत्तों और उनके मालिकों के बीच तो मजबूत बॉन्डिंग देखने को मिलती है. आपने भी ऐसे बहुत से वीडियो देखे होंगे जिनमें कुत्ते अपने मालिक के लिए एक से बढ़ कर एक काम करते दिखाई दे जाएंगे. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुत्ता अपने मालिक के साथ बाइक पर हेलमेट लगाए दिखाई दे रहा है.

इस वीडियो को प्रमोद जाधव नाम के शख्स ने ट्वीट किया था. उन्होंने वीडियो के साथ लिखा था कि "कुत्ते ने सेफ्टी के लिए हेलमेट पहना हुआ है. मालिक की वाकई तारीफ करनी होगी."

जल्द लॉन्च होने वाले हैं सैमसंग गैलेक्सी ए51 और ए71, जानिए इनके बारे में सब कुछ

इस वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक आदमी, व्यस्त सड़क पर अपनी बाइक से जा रहा है. बाइक पर आदमी के पीछे कुत्ता बैठा है जिसने हेलमेट भी पहना हुआ है. कुत्ते ने संभलने के लिए अपने अगले पैर उस शख्स के कंधों पर रखे हुए हैं. इस वीडियो को देखते ही इंटरनेट जगत में खलबली मच गई और लोग इसे शेयर करने लगे. 17 सेकेंड के इस वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है.

दिल्ली: JNU हिंसा के खिलाफ DU में प्रदर्शन, भीड़ में दिखा 'कश्मीर आजाद' का बोर्ड

हालांकि इस वीडियो पर लोग दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं. कुछ लोगों को इसमें सेफ्टी दिखाई दे रही है तो वहीं कुछ लोगों को इसमें रिस्क दिखाई दे रहा है. लोग कह रहे हैं कि इतनी बिजी सड़क पर कुत्ते को बाइक पर इस तरह बैठाकर घुमाना ठीक नहीं है. इस तरह वो गिर सकता है और उसे ना केवल चोट लग सकती है बल्कि उसकी जान भी जा सकती है.

वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि इसमें कोई रिस्क नहीं है. इन लोगों का कहना है कि ये तो कुत्ते के मालिक का प्यार और केयर है कि वो अपने डॉगी को इस तरह परिवार के सदस्य जैसे ले जा रहा है. इस मामले में कुत्ते के मालिक की ओर से फिलहाल तक कोई पक्ष नहीं मिल सका है. वैसे आप लोग इस वीडियो पर क्या सोचते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget