एक्सप्लोरर

Manipur Violence: नहीं थम रही मणिपुर में हिंसा! झड़प में एक और मौत, भीड़ ने मंत्री के घर भी की तोड़फोड़

मणिपुर में हुई हिंसा के एक मामले में भीड़ ने एक मंत्री के घर में हमला कर दिया और उनके घर में जमकर तोड़ फोड़ की. तो वहीं एक अन्य मामले में सुरक्षाबलों से झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Violence In Manipur: देश का पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर इन दिनों हिंसा की आग से झुलस रहा है. सेना, असम राइफल और राज्य रक्षा इकाइयों की तमाम कोशिशों के बावजूद राज्य में हिंसा नहीं थम रही है. हाल ही में अज्ञात लोगों की एक भीड़ ने मंत्री के घर पर हमला बोल दिया और वहां पर तोड़ फोड़ की. वहीं ऐसे ही एक दूसरे मामले में भीड़ की सुरक्षाबलों से झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई.

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार (24 मई) की शाम को भीड़ ने बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग शहर में राज्य के मंत्री गोविंददास कोन्थौजम के आवास पर हमला कर दिया और उनके घर में रखे फर्नीचर के साथ बाकी प्रापर्टी के साथ तोड़फोड़ की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिष्णुपुर और इंफाल पश्चिम जिलों में बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में हिंसा हुई. 

भीड़ ने क्यों किया मंत्री के घर पर हमला? 
भीड़ ने मंत्री के घर पर इसलिए हमला किया, क्योंकि उनका कहना था कि हिंसाग्रस्त राज्य में सरकार स्थानीय लोगों को दूसरे समुदाय के उग्रवादियों से बचाने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, भीड़ ने जब निंगथोखोंग क्षेत्र स्थित घर पर हमला किया तो मंत्री और उनके परिवार के सदस्य वहां मौजूद नहीं थे. हमलावर भीड़ में ज्यादातर महिलाएं थीं. उन्होंने कहा कि इस हमले में मकान का एक गेट, खिड़कियां, कुछ फर्नीचर और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान क्षतिग्रस्त कर दिए गए. यह पहली बार है जब राज्य में मैती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच जारी जातीय हिंसा के दौरान किसी मंत्री के घर पर हमला किया गया है.

राज्य में तीन हफ्ते पहले शुरू हुई हिंसा में 70 से अधिक लोगों की मौत हुई है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है. इस बीच, पूर्वी सैन्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर पी कालिता ने राज्य में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए मणिपुर का दौरा किया. कालिता ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति स्थापित करने के लिए सभी एजेंसियों के बीच एकजुटता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की.

New Parliament Building: 'अशोक-अकबर द ग्रेट, मोदी इनॉग्रेट', जयराम रमेश बोले- एक व्यक्ति के अहंकार के चलते...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया', मैसूर में बोले पीएम मोदी
'युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया', मैसूर में बोले पीएम मोदी
‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget