एक्सप्लोरर

विकास दुबे के एनकाउंटर पर RJD का ट्वीट- 'दुबे का मुंह बंद करवाना BJP की मजबूरी थी'

यूपी पुलिस के आठ जवानों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर पकड़ा गया था. जिसे उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया गया है.

पटना: कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर पर बिहार के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी सवाल उठाया है. लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ने अपने ट्वीट में लिखा, "दुबे का मुंह बंद करवाना बीजेपी की मजबूरी थी, इसीलिए फर्जी एनकाउंटर जरूरी था!" आरजेडी से पहले कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी भी गैंगस्टर के एनकाउंटर पर सवाल उठा चुके हैं.

दरअसल, आज सुबह उज्जैन से कानपुर लाए जा रहे कुख्यात अपराधी विकास दुबे को जिस गाड़ी से लाया जा रहा था, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसके बाद विकास दुबे पिस्टल छीनकर भागने लगा और तभी पुलिस पर फायरिंग भी शुरू कर दी. इस दौरान उसे गोली लगी और उसकी मौत हो गयी.

मायावती ने की सुप्रीम कोर्ट में जांच की मांग बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट में जांच होनी चाहिए. बीएसपी मुखिया मायावती ने ट्विटर पर कहा, "कानपुर पुलिस हत्याकांड की और साथ ही इसके मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्यप्रदेश से कानपुर लाते समय आज पुलिस की गाड़ी के पलटने, उसके भागने पर यूपी पुलिस द्वारा उसे मार गिराए जाने आदि के समस्त मामलों की माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए."

उन्होंने कहा, "यह उच्च-स्तरीय जांच इसलिए भी जरूरी है ताकि कानपुर नरसंहार में शहीद हुए 8 पुलिसकर्मियों के परिवार को सही इंसाफ मिल सके. साथ ही, पुलिस और आपराधिक राजनीतिक तत्वों के गठजोड़ की भी सही शिनाख्त करके उन्हें भी सख्त सजा दिलाई जा सके. ऐसे कदमों से ही यूपी अपराध-मुक्त हो सकता है."

मुठभेड़ में मारा गया गैंगस्टर यूपी पुलिस के आठ जवानों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर पकड़ा गया था. जिसे उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया गया है. कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपित विकास दुबे की कानपुर में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ हो गई.

कानपुर के एसएसपी दिनेश पी के मुताबिक गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे पुलिसवालों के हथियार लेकर भाग रहा था. पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे मारा गया.

ये भी पढ़ें-

Vikas Dubey पर पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ADG बोले- विकास से सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget