एक्सप्लोरर

प्रत्यर्पण से बचने के लिए विजय माल्या का नया पैंतरा, ब्रिटेन में शरण की मांग का अनुमान

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने अभी तक सिर्फ इस बात की पुष्टि की है कि प्रत्यर्पण के अनुरोध से पहले एक गोपनीय न्यायिक प्रक्रिया चल रही है. इससे इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि माल्या ने शरण मांगने का आवेदन किया है.

लंदन: भारत में वांछित भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने प्रत्यर्पण से बचने के लिए आखिरी पैंतरा चल दिया है. माल्या के वकील ने शुक्रवार को ब्रिटेन की एक अदालत में सुनवाई के दौरान इसके संकेत दिए. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि माल्या ने ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के पास शरण मांगने का आवेदन किया है.

भारत सरकार के प्रत्यर्पण अनुरोध के खिलाफ वित्तीय हेर-फेर के मामलों में भगोड़े विजय माल्या की याचिका को ब्रिटेन के उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल खारिज कर दिया था. वह तब तक ब्रिटेन में रह सकता है, जब तक कि ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल उसे भारत भेजे जाने और भारत में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की सुनवाई का सामना करने के दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं कर दें.

माल्या के वकील फिलिप मार्शल ने दिवालाशोधन एवं कंपनी न्यायालय के उप न्यायाधीश नाइजल बार्नेट के जरिए शुक्रवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए हो रही सुनवाई में अलग से पूछे जाने पर कहा, 'प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को बरकरार रखा गया है, लेकिन माल्या अब भी यहां है क्योंकि आप जानते हैं कि उसके पास गृहमंत्री के समक्ष आवेदन करने का एक रास्ता बचा हुआ है.'

गोपनीय न्यायिक प्रक्रिया जारी

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने अभी तक सिर्फ इस बात की पुष्टि की है कि प्रत्यर्पण के अनुरोध से पहले एक गोपनीय न्यायिक प्रक्रिया चल रही है. इससे इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि माल्या ने शरण मांगने का आवेदन किया है. हालांकि इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि शरण मांगने के आवेदन पर निर्णय इस बात पर निर्भर करेगा कि उसने (माल्या ने) यह आवेदन कब किया.

अगर विजय माल्यान ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद यह आवेदन किया होगा, तब इस पर उसे राहत मिलने की गुंजाइश नाममात्र की है. ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में माल्या के जरिए पैसे की निकासी की इजाजत मांगने की याचिका पर सुनवाई हो रही थी.

यह भी पढ़ें: माल्या को झटका, लंदन कोर्ट ने कानूनी लड़ाई के लिए मोटी रकम जारी करने से किया इनकार अजीत डोभाल ने विजय माल्या मामले की जांच करने वाले अधिकारी समेत 34 को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget