एक्सप्लोरर

भगोड़े विजय माल्या पर सुनवाई टली, SC देखेगा कि कैसे उसे दोषी करार देने के बावजूद टलता रहा मामला

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या पर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले के दस्तावजे गायब हो गए हैं. बता दें कि देश की शीर्ष अदालत में माल्या पर अवमानना का केस चल रहा है.

नई दिल्ली: भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 20 अगस्त के लिए टाल दी है. केस से जुड़े एक दस्तावेज के उपलब्ध न होने के चलते सुनवाई टाली गई है. माल्या के वकील ने दस्तावेज फिर से दाखिल करने की बात कही है.

विजय माल्या को कोर्ट ने अवमानना का दोषी करार दिया था

मामला सुप्रीम कोर्ट की अवमानना से जुड़ा है. कोर्ट ने 9 मई 2017 को माल्या को डिएगो डील के 40 मिलियन डॉलर अपने बच्चों के एकाउंट में ट्रांसफर करने और सम्पत्ति का सही ब्यौरा न देने के लिए अवमानना का दोषी करार दिया था. इसके बाद माल्या ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की. जिसे अब तक जजों के सामने नहीं रखा गया था. इस बात का अंदेशा है कि माल्या ने इस पुनर्विचार याचिका के लंबित होने की बात का इस्तेमाल यूके में चल रही प्रत्यर्पण प्रक्रिया के दौरान अपना पक्ष मजबूत करने के लिए किया होगा.

पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए इसे खुली अदालत में लगाने का आदेश दिया था. कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका को 3 साल से सुनवाई पर न लगाए जाने पर अपनी ही रजिस्ट्री से ब्यौरा मांगा था. कोर्ट ने जानना चाहा था कि 3 साल तक किन अधिकारियों ने फ़ाइल को देखा और इसे जजों के सामने पेश नहीं किया.

सुनवाई 20 अगस्त तक टली

आज मामला जस्टिस यु यु ललित की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने लगा. जजों ने फ़ाइल को देखते हुए पाया कि मामले से जुड़ा एक जवाब उसमें मौजूद नहीं है. ये जवाब इसी मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट में चली कार्रवाई से जुड़ा है. जजों ने इस पर सवाल किया तो माल्या के वकील जय मुनीम ने कहा कि वह जवाब का इस केस में बहुत प्रासंगिक नहीं है. लेकिन जज इससे सहमत नहीं हुए. जवाब को रिकॉर्ड में लाने का आदेश देते हुए सुनवाई 20 अगस्त के लिए टाल दी.

J&K: Article 370 हटने की सालगिरह पर बीजेपी नेता ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा, मिठाई बांटकर मनाया जश्न रक्षा मंत्रालय के दस्तावेजों में खुलासा, एलएसी पर चीन की दखल बढ़ी, लंबे समय तक जारी रहेगा गतिरोध

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget