एक्सप्लोरर

लंदन कोर्ट से विजय माल्या को झटका, प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

शराब कारोबारी विजय माल्या पर 9000 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का आरोप है. उसके खिलाफ सीबीआई, आयकर विभाग समेत कई एजेंसियां जांच कर रही है. विजय माल्या ने अपने प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ अपील की इजाज़त मांगी थी.

लंदन: 17 बैंकों का 9000 करोड़ लेकर भागा शराब कारोबारी विजय माल्या जल्द ही भारत वापस आ सकता है. लंदन की एक कोर्ट ने सोमवार को विजय माल्या की अपील को खारिज कर दिया. इससे पहले ब्रिटेन के गृह सचिव साजिद जाविद ने विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण की इजाजत दे दी. विजय माल्या ने अपने प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ अपील की इजाज़त मांगी थी. शराब कारोबारी विजय माल्या पर 9000 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का आरोप है. उसके खिलाफ सीबीआई, आयकर विभाग समेत कई एजेंसियां जांच कर रही है.

विजय माल्या ने की थी लग्जरी छोड़ने की पेशकश विजय माल्या के हाल ही में बैकों को संतुष्ट करने के लिए चाल चली थी. माल्या ने बैंकों के सामने अपनी लग्जरी लाइफ छोड़ने का प्रस्ताव किया था. माल्या ने कहा था कि वो अपना साप्ताहिक खर्चा कम करने के लिए तैयार है, माल्या ने इसकी जानकारी लंदन में कोर्ट को भी दी गई थी. लेकिन बैंकों ने माल्या के इस प्रस्ताव नहीं माना. माल्या ने खुद की गरीबी का रोना भी लंदन की अदालत में रोया है. माल्या ने कहा कि मेरा गुजारा बीवी, बच्चे और सहयोगियों की मदद से हो रहा है.

जानें माल्या ने किस बैंक से कितने करोड़ रुपए लिए थे - स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- 1600 करोड़ - पंजाब नेशनल बैंक- 800 करोड़ - आईडीबीआई बैंक- 800 करोड़ - बैंक ऑफ इंडिया- 650 करोड़ - बैंक ऑफ बड़ौदा- 550 करोड़ - यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया- 430 करोड़ - सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया- 410 करोड़ - यूको बैंक- 320 करोड़ - कॉरपोरेशन बैंक ऑफ इंडिया- 310 करोड़ - सेंट्र बैंक ऑफ मैसूर- 150 करोड़ - इंडियन ओवरसीज़ बैंक- 140 करोड़ - फेडरल बैंक- 90 करोड़ - पंजाब सिंध बैंक- 60 करोड़ - एक्सिस बैंक- 50 करोड़

लग्जरी लाइफ के रनवे से फिसल कर करोड़ के कर्ज में डूबा माल्या विजय माल्या ने 2003 में किंगफिशर एयरलाइंस की शुरुआत की थी. 2005 में पहली बार एयरलाइंस ने दिल्ली-मुंबई के बीच उड़ान भरनी शुरू की. इसके बाद कंपनी ने एयर डेक्कन का भी अधिग्रहण किया, लेकिन 2008 के बाद किंगफिशर की उड़ान रनवे से फिसलती चली गई और 2014 में इसकी उड़ान पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया.

विजय माल्या एक वक्त में दुनिया की सबसे बड़ी शराब बनाने वाली कंपनी युनाइटेट स्पिरिट्स का चेयरमैन था, लेकिन किंगफिशर एयरलाइंस में घाटे का असर उन्हें इस कंपनी को गंवा कर चुकाना पड़ा. साल 2013 में विदेशी कंपनी डियाजियो ने माल्या की युनाइटेड स्पिरिट्स में बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली, लेकिन उसने डियाजियो से 515 करोड़ लेकर कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया.

तड़क-भड़क, आलीशान पार्टियों के लिए जाना जाता है विजय माल्या कलकत्ता यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट विजय माल्या तड़क-भड़क, आलीशान पार्टियों और विन्टेज कारों के लिए जाना जाता है. फोटो कैलेंडर लॉन्चिंग के वक्त पर उसकी मॉडलों के साथ तस्वीरें कई सालों तक सुर्खियों में रहीं. विजय माल्या के पास 250 से ज्यादा लग्जरी और विन्टेज कारें थीं. माल्या को यूबी समूह पिता से 28 साल की उम्र में विरासत में मिला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
LIVE: जो दान चोरी न बचा पाए वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे - अखिलेश यादव
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
फेसबुक की सफाई से खुश नहीं सरकार, अब Meta पर होगा एक्शन?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शनकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शनकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget