एक्सप्लोरर

विजय माल्या को प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने की इजाजत मिली, भगोड़ा बोला- ‘गॉड इज ग्रेट’

बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन के पूर्व प्रमुख माल्या ने लंदन में रॉयल कोर्ट आफ जस्टिस के बाहर कहा कि वह हमेशा कहते रहे हैं कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं.

लंदन: देश छोड़कर भाग चुके शराब कारोबारी विजय माल्या को लंदन की रॉयल कोर्ट ने प्रत्यपर्ण के खिलाफ अपील करने की इजाजत दे दी है. इसके बाद विजय माल्या ने ट्वीट करके कहा है ‘गॉड इज ग्रेट’. मेरे ऊपर लगे सभी आऱोप झूठे हैं. इतना ही नहीं माल्या ने यह भी कहा है कि मैं बैंकों का पैसा वापस करने का प्रस्ताव फिर से देना चाहता हूं. कृपया पैसा ले लो. मैं जीवन में आगे बढ़ना चाहता हूं.

माल्या ने क्या ट्वीट किया है?

माल्या ने ट्वीट किया है, ‘’भगवान महान हैं. न्याय हुआ है. दो वरिष्ठ न्यायाधीशों वाली इंग्लिश हाई कोर्ट की एक खंडपीठ ने प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने की अनुमति दे दी. मैंने हमेशा कहा है कि सभी आरोप झूठे हैं.’’

बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन के पूर्व प्रमुख माल्या ने लंदन में रॉयल कोर्ट आफ जस्टिस के बाहर कहा कि वह हमेशा कहते रहे हैं कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं. माल्या ने साथ ही भारतीय बैंकों का बकाया राशि चुकाने की अपनी पेशकश को दोहराया.  माल्या ने कहा, ‘‘मैं हमेशा कहता रहा हूं कि ये आरोप असत्य हैं. गढ़े गए हैं और इनका कोई आधार नहीं हैं. मेरा मानना है कि मेरी बात सही ठहरायी गयी है.’’

26 अप्रैल को पिछली सुनवाई के दौरान माल्या को यह तारीख ब्रिटेन की हाई कोर्ट के जज को इस बात के लिए राजी करने के लिए दी गयी थी कि वह अपने भारत प्रत्यर्पण के फैसले के खिलाफ पूर्ण अपील करने की अनुमति पा सके.

ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश के बाद फरवरी में ब्रिटेन के गृह सचिव साजिद जाविद ने माल्या को भारत प्रत्यर्पित किए जाने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए थे. माल्या ने इस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करने की अनुमति के लिये आवेदन किया था, जिसे न्यायमूर्ति विलियम डेविस ने खारिज कर दिया था. लेकिन उन्होंने नये आवेदन के जरिये मौखिक विचार के लिये आवेदन करने के वास्ते एक सप्ताह का समय दिया था.

यह भी पढें-

World Cup: बांग्लादेश को 28 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, शतकवीर रोहित बने ‘मैन ऑफ द मैच’

वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड- न्यूजीलैंड मैच पर 3 टीमों की किस्मत दांव पर

ABP EXCLUSIVE: तबरेज कांड के बाद खौफ में धातकीडीह गांव, धमकी के बाद पुलिस का पहरा

बजट 2019ः जानिए वित्त मंत्री और उनके 'बजट ब्रीफकेस' से जुड़े कुछ दिलचस्प फैक्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget