एक्सप्लोरर

दोपहर में सोने के लिए दिया जाएगा अनिवार्य ब्रेक! आपने सही पढ़ा- देश के इस सूबे में किया गया अनोखा चुनावी वादा

गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहला चुनावी वादा सामने आ चुका है. गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने कहा है कि वो दोपहर में सोने के लिए अनिवार्य घंटों की प्रक्रिया को सुनिश्चित करेंगे.

नई दिल्ली: गोवा में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसी उम्मीद है कि गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अगले साल चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत हो सकती है. हालांकि इससे पहले ही अब राजनीतिक पार्टियां चुनावी वादें कर रही हैं. इस बीच गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने एक अजीब तरह का चुनावी वादा किया है.

गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहला चुनावी वादा सामने आ चुका है. गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने कहा है कि वो दोपहर में सोने के लिए अनिवार्य घंटों की प्रक्रिया को सुनिश्चित करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई ने ऐलान करते हुए कहा है कि अगर आने वाले चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वह दोपहर में सोने के लिए 2 से 4 बजे के बीच अनिवार्य आराम के घंटों की व्यवस्था को सुनिश्चित करेंगे.

सुसेगाड

गोवा की पहचान के लिए विजय सरदेसाई की पार्टी गोवा फॉरवर्ड पार्टी काफी आक्रामक रही है. विजय सरदेसाई का कहना है कि 'सुसेगाड' को बचाने की दरकार है. पुर्तगाली शब्द सोसेगैडो से सुसेगाड शब्द आया है. इसका मतलब 'शांति' है. वहीं दोपहर की झपकी सुसेगाड का एक अभिन्न अंग है.

विजय सरदेसाई का कहना है कि मेडिकल रूप से भी यह तथ्य साबित हो चुका है कि छोटी झपकी या दोपहर में आराम करने वाले लोगों की याददाश्त काफी अच्छी होती है. इससे नौकरी करने वाले लोग भी बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं. साथ ही इससे काफी अलर्ट रहने में मदद मिलती है और मनोदशा में भी इजाफा होता है.

गोवा की संस्कृति

वहीं ऐसा भी देखा गया है कि कई लोग दोपहर में सोने को आलस के साथ जोड़ते हैं. हालांकि इससे विजय सरदेसाई इत्तेफाक नहीं रखते हैं. सरदेसाई का कहना है कि यह गोवा की संस्कृति है. सभी लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए और इससे सीख लेने की दरकार है. राज्य में बड़े बदलावों के लिए सुसेगाड को संरक्षण देने की आवश्यकता है.

(रिपोर्ट: इंडियन एक्सप्रेस)

यह भी पढ़ें: ब्लोंड हेयर और न्यूड मेकअप में दिखा निया शर्मा का ग्लैमरस लुक, गोवा में मना रही हैं वेकेशन दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा से महाराष्ट्र आने वालों के लिए गाइडलाइंस जारी, पढ़ें मुख्य बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

970 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: म्यांमार से सुपारी तस्करी मामले में ED की मिजोरम में बड़ी छापेमारी
970 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: म्यांमार से सुपारी तस्करी मामले में ED की मिजोरम में बड़ी छापेमारी
जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौरक्षा यात्रा लेकर पहुंचे फर्रुखाबाद, केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना
जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौरक्षा यात्रा लेकर पहुंचे फर्रुखाबाद, केंद्र और यूपी सरकार पर साधा निशाना
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हुई पूरी, समझौते के लिए दोनों पक्षों ने जताई प्रतिबद्धता
भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हुई पूरी, समझौते के लिए दोनों पक्षों ने जताई प्रतिबद्धता
कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से उतारा, देखें पूरी लिस्ट
कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से उतारा, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget