एक्सप्लोरर

VIDEO: मामूली बात पर कांवड़ियों ने की कारों में तोड़फोड़, देखती रही दिल्ली पुलिस

कांवड़ियों की भीड़ में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं जो बात-बात पर गुंडागर्दी पर उतर आते हैं. दिल्ली में भी ऐसा ही हुआ. मामूली बात पर कुछ कांवड़ियों ने तांडव शुरू कर दिया.

नई दिल्लीः इन दिनों सड़कों पर कांवड़ियों का रैला नजर आता है. भगवान शिव की भक्ति में डूबे कांवड़िये बम-बम भोले के जयकारों के साथ अपने मंजिल की तरफ बढ़ते नजर आते हैं. लेकिन कांवड़ियों की भीड़ में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं जो बात-बात पर गुंडागर्दी पर उतर आते हैं. दिल्ली में भी ऐसा ही हुआ. मामूली बात पर कुछ कांवड़ियों ने तांडव शुरू कर दिया.

दिल्ली में हुई एक सनसनीखेज वारदात ने डराया सड़कों पर शिवभक्त कांवड़ियों को देखकर सिर श्रद्धा से झुक जाता है. हर कोई कांवड़ियों के साथ हर-हर महादेव और बोल बम, बोल बम के नारे लगाने लगता है. लेकिन आज दिल्ली की सड़कों पर कांवड़ियों ने जो कुछ किया. उसे देखने के बाद कांवड़ियों से किसी को भी डर लग सकता है. दिल्ली में हुई एक सनसनीखेज वारदात ने कांवड़ियों का ऐसा रौद्र रूप दिखाया है- जिसके बाद हर कोई कांवड़ियों से बचकर निकलना चाहता है.

मामूली बात पर किया हंगामा, कारों में की तोड़फोड़ दिल्ली के मोतीबाग इलाके से सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी की कुछ तस्वीरें आईं. वहां बेकाबू कांवड़ियों की टोली गाड़ियों पर कहर बनकर टूट पड़ी. हालांकि बात मामूली सी थी. कांवड़ियों की एक टोली यहां से गुजर रही थी, उसी दौरान सड़क से गुजर रही एक गाड़ी ने किसी कांवड़िये को छू भर दिया. बस इसी बात पर कांवड़िये भड़क गए और ग्रे कलर की एक गाड़ी पर टूट पड़े.

पहले एक कांवड़िये ने गाड़ी पर डंडे से ताबड़तोड़ वार करने शुरू किए और धीरे-धीरे उसके साथी आते गए और हमलावरों की भीड़ बढ़ती गई. बताया जाता है कि ग्रे कलर की इस कार में एक लड़का और एक लड़की सवार थे, लेकिन कांवड़ियों के तेवर देखकर वो दोनों गाड़ी से बाहर निकल गए वर्ना उन दोनों का हाल भी इस गाड़ी जैसा हो सकता था.

वीडियों में दिखा कांवड़ियों का रौद्र रूप वीडियो में दिख रहा है कि कांवड़िये ने पीठ पर बैग टांग रखा है और हाथ में डंडा लेकर उसने पहले ग्रे कलर की कार के सामने वाले शीशे और हैड लाइट्स पर डंडे बरसाए और फिर कार का चक्कर लगाते हुए वो पीछे की तरफ पहुंच गया. बैग वाले कांवड़िये ने कार के पीछे के हिस्से को भी चकनाचूर कर डाला और साइड की खिड़की के शीशे चकनाचूर करने के बाद वो फिर से सामने वाले शीशे पर डंडे से वार करने लगा. इसी बीच, इस कांवड़िये के दूसरे साथी वहां पहुंचे, और उसे एक और डंडा थमा दिया. उसके साथ ही बैग वाले कांवड़िये ने कार पर फिर से अपना गुस्सा उतारना शुरू कर दिया. उसके बाद तो वहां कांवड़ियों की पूरी टोली जुट गई और जिसका जहां मौका मिला-वो वहीं पर वार करने लगा.

पीछे खड़ी गाड़ी को भी बनाया निशाना कांवड़िये पहले तो ग्रे रंग की कार को निशाना बना रहे थे लेकिन जैसे ही हमलावरों की संख्या बढ़ी तो एक कांवड़िये ने डंडा उठाकर पीछे खड़ी एक गाड़ी के शीशे पर भी डंडा दे मारा. गाड़ी के अंदर ड्राइवर मौजूद था और ये अच्छा हुआ कि गाड़ी का शीशा टूटकर उसके सिर में नहीं लगा. इस बीच एक पुलिसवाला भी टहलते-टहलते वहां पहुंच गया, लेकिन उसने किसी भी कांवड़िये को रोकने की कोशिश नहीं की.

पुलिसवाले खड़े रहे, कुछ नहीं किया इस बीच डरा-सहमा ड्राइवर भी अपनी गाड़ी से बाहर निकला और सीधे उस पुलिसवाले के पास पहुंचा, जो वहां खड़ा कांवड़ियों की गुंडागर्दी का तमाशा देख रहा था. उसने पुलिसवाले से गुंडों को रोकने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिसवाला चुप्पी साधे खड़ा रहा. थोड़ी देर में एक और पुलिसवाला वहां पहुंचा-और वो भी तमाशबीन बन गया. दोनों पुलिसवाले देखते रहे कि सरेआम गुंडागर्दी पर आमादा कांवड़िये कैसे कार के दरवाजे तोड़ रहे थे और कैसे कार के एक-एक शीशे को चकनाचूर कर रहे थे. पुलिसवाले देखते रहे और गुंडों ने ग्रे कलर की कार को देखते ही देखते कबाड़ में तब्दील कर दिया. कार के शीशे, खिड़की, दरवाजे सबकुछ तोड़ दिया और उससे भी दिल नहीं भरा, तो उसे पलट दिया.

लोगों ने मोबाइल में कैद की हरकत दिल्ली के मोतीनगर में कांवड़ियों का तांडव काफी देर तक चलता रहा. सड़क पर खुलेआम हुई इस गुंडागर्दी को देखकर पुलिसवालों को सांप सूंघ गया था. बस एक-दो लोगों ने इतनी हिम्मत जरूर दिखाई कि इस पूरे तमाशे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया ताकि कांवड़ियों की गुंडागर्दी का कोई सबूत हो. कांवड़ियों का ये हुड़दंग तभी थमा, जब नजदीकी थाने से कुछ और पुलिसवालों ने वहां पहुंचकर हालात को संभाला

पीड़ित परिवार ने नहीं की शिकायत खबर है कि पुलिसवालों को देखकर सारे कांवड़िए मौका-ए-वारदात से रफूचक्कर हो गए. पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की तरफ से इस मामले में कोई भी शिकायत नहीं दी गई है. लिहाजा अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि दिल्ली में सरेआम गुंडागर्दी के बावजूद किसी कांवड़िये के खिलाफ कोई केस दर्ज हो पाया है या नहीं? सवाल ये भी है कि अगर कोई केस ही दर्ज नहीं होगा, तो जिन गाड़ियों को निशाना बनाया गया है-उनके नुकसान की भरपाई कौन और कैसे करेगा ?

शिवभक्त कांवड़ियों का ये रूप देखकर रूह कांप जाती है. धर्माचार्यों के मुताबिक भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है. इसकी वजह ये है कि उन्हें कोई भी भक्त प्रसन्न कर सकता है. भगवान शिव की भक्ति तो संयम और शांति पाठ पढ़ाती है. लेकिन शिव भक्त कांवड़ियों को इस तरह हुड़दंग शोभा नहीं देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
Xप्लेन: एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget