एक्सप्लोरर

लव जिहाद को लेकर बजरंग दल और VHP ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, जबरन धर्मांतरण की दी दलील

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा और श्रद्धा मर्डर केस के बाद एक बार फिर 'लव जिहाद' को लेकर चर्चा तेज हो गई है. कई हिंदू संगठनों का दावा किया कि जबरदस्ती लड़कियों का धर्मांतरण कराया जा रहा है.

Love Jihad News: अभिनेत्री तुनिषा शर्मा और श्रद्धा मर्डर केस को बजरंग दिल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) सहित कई दलों के नेताओं ने 'लव जिहाद' का मामला बताया है. इसी बीच कर्नाटक के मंगलुरु में बजरंद दल ने 'लव जिहाद हेल्पलाइन' नंबर लॉन्च किया. इसको लेकर दल ने दावा किया जिन लड़कियों की जबरदस्ती धर्मांतरण और अंतरधार्मिक शादी करवाई गई उनकी सहायता करेंगे. 

बजरंग दिल और विश्व हिंदू परिषद ने कई हिंदू संगठनों के साथ मिलकर 'लव जिहाद हेल्पलाइन' नंबर लॉन्च किया है. संगठनों ने दावा किया को वो लड़कियों और उनके परिवारों की कानूनी और स्वास्थ्य संबंधी मदद करेंगे. वीएचपी के प्रचार प्रमुख प्रदीप सारिपल्ला ने के कहा कि हेल्पलाइन टीम में डॉक्टर और वॉलंटियर सहित 20 लोग हैं. यह मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे. 

विश्व हिंदू परिषद  ने क्या कहा? 

विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रमख प्रदीप सारिपल्ला ने कहा कि कई हिंदू लड़कियों को धर्म परिवर्तन करके मुस्लिम बनाया जा रहा है. साथ ही जान से मार दिया जा रहा है. यह सब प्यार के नाम पर किया जा रहा है. उन्होंने आगे दावा किया कि ये सब कर्नाटक में कई साल से सब देख रहे हैं. कोई भी लड़की मदद चाहेगी तो हम तुरंत मदद करेंगे. इनके माता पिता भी हमसे संपर्क कर सकते हैं. 

यहां करें शिकायत

विश्व हिंदू परिषद ने बताया कि किसी लड़की को कोई परेशानी हो तो वो 9148658108 पर कॉल और 9591658108 पर व्हाट्सएप कर सकती है. वीएसपी ने साथ ही एक ई-मेल antilovejihadadmin@gmail.com जारी किया है. बता दें कि टीवी सीरियल 'अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल' में अभिनय कर रहीं 21 वर्षीय तुनिषा शर्मा 25 दिसंबर को वसई के पास शो के सेट पर वॉशरूम में फांसी के फंदे से लटकी मिली थीं.

शर्मा की मां ने आरोप लगाया है कि शीजान खान ने उनकी बेटी को धोखा दिया और उसका ‘इस्तेमाल’ किया. उन्होंने यह भी दावा किया है कि टेलीविजन धारावाहिक जिसका वे दोनों हिस्सा थे, उसके सेट पर खान ने उनकी बेटी को थप्पड़ मारा था और वह शर्मा को उर्दू पढ़ा रहा था. साथ ही चाहता था कि वह हिजाब पहने.

ये भी पढ़ें:

‘मराठी भाषी लोगों के खिलाफ अन्याय को रोकने के लिए कुछ भी करेंगे’, सीमा विवाद पर सीएम शिंदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget