एक्सप्लोरर

'जिसे गौ माता से आए बदबू, वो कैसे कहलाएंगे यदुवंशी', अखिलेश यादव के बयान पर भड़का विश्व हिंदू परिषद

VHP On Akhilesh Yadav Gaushala Remark: सपा सांसद अखिलेश यादव के गौशाला वाली विवादित टिप्पणी को लेकर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. वीएचपी ने कहा कि वो यदुवंशी कहलाने के हकदार नहीं हैं.

VHP Attack On Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के गौशाला वाले बयान पर बवाल मचा हुआ है. सत्ताधारी दल बीजेपी के साथ-साथ अन्य हिंदू संगठन उन पर हमलावर हैं. ताजा घटनाक्रम में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने सपा प्रमुख पर हमला करते हुए कहा कि जिनकी नाक मधुशाला की आदी हो उनको गौशाला में बदबू ही आएगी.

वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘जिन्हें गौ माता में से बदबू आती हो वे क्या यदुवंशी कहला सकते हैं? जिसे माता में बदबू आती हो उससे बड़ा कोई कपूत नहीं. जिन्हें गौ शाला में से बदबू आती हो वे क्या गोपाल श्री कृष्ण के भक्त कहला सकते हैं? जिनकी नाक मधुशाला की आदी हो उनको गौशाला में से सुगंध कैसे आ सकती है!’

राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी को लेकर भी वीएचपी ने साधा निशाना

उन्होंने आगे कहा, ‘जो युद्ध वीर राणा सांगा को गद्दार बताते हों उन्हें माताओं में से दुर्गंध ही आयेगी ना!! जो अपने बाप का नहीं, चाचा ताऊ का नहीं, गौ माता का कैसे हो सकता है!! नमाजवादी पार्टी के सरगना को गौमाता और हिंदू धर्म के इस अपमान पर अविलंब क्षमा याचना करनी चाहिए अन्यथा गौभक्त हिंदू समाज पार्टी को समय पर मजा चखायेगा. ध्यान रहे कि गौ माता या भक्तों पर जिसने भी प्रहार किया वह उसके कोप से बचा नहीं.’

क्या बोले थे अखिलेश यादव?

यूपी के कन्नौज में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था, ‘समाजवादी लोग विकास और खुशहाली चाहते हैं. कन्नौज में रहकर हमने लोगों को भाईचारे की सुगंध दी है लेकिन बीजेपी के लोगों में नफरत की दुर्घंध है. ये लोग दुर्घंध पसंद करते हैं इसलिए गौशाला बना रहे हैं और हमें सुगंध पसंद है तो हम इत्र पार्क बनवा रहे थे. ये सरकार सांड पकड़ रही है और उसका पैसा भी खा जाते हैं.’

ये भी पढ़ें: 'ये देश कोई धर्मशाला नहीं कि कोई जब चाहे आकर रहे', इमिग्रेशन बिल पर संसद में बोले अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
CJP NEET protest: आंदोलन के समर्थन में गाना गाना पड़ा महंगा! आयोजक पर दर्ज हो गई FIR
आंदोलन के समर्थन में गाना गाना पड़ा महंगा! आयोजक पर दर्ज हो गई FIR

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget