एक्सप्लोरर

सुरेखा का सपना हुआ सच, देश की पहली महिला वंदे भारत ड्राइवर ने पीएम मोदी को कहा Thank You

Vande Bharat Female Driver: सुरेखा यादव के नाम वंदे भारत ट्रेन की पहली महिला ड्राइवर बनने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. उन्होंने, सोलापुर-मुंबई रूट पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ाई.

Vande Bharat Female Driver: एशिया की पहली महिला यादव सुरेखा यादव जब देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत लेकर सोलापुर से मुंबई पहुंची तो उनका एक और सपना साकार हो गया. अब वह वंदे भारत ट्रेन की भी पहली महिला लोको पायलट हैं. अपनी इस उपलब्धि से सुरेखा यादव खूब खुश हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा है.

सुरेखा यादव 13 मार्च को वंदे भारत ट्रेन लेकर मुंबई स्टेशन पर पहुंची तो उनके नाम के साथ जुड़ने के लिए एक उपलब्धि इंतजार कर रही थी. 34 साल के करियर में सुरेखा ने ऐसे तमाम काम किए जिन्होंने उन्हें उन महिलाओं की लिस्ट में ला रखा है जो देश की तमाम महिलाओं के लिए रोल मॉडल हैं. वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं. 

पीएम मोदी को कहा- थैंक्यू
वंदे भारत की पहली महिला ड्राइवर बनने पर सुरेखा यादव ने कहा, '1989 में मेरी नियुक्ति हुई थी. मैं पिछले 34 साल से काम कर रही हूं. मुझे मेरे माता-पिता और सास-ससुर का सहयोग मिला. मेरे पिता ने मुझे अच्छी शिक्षा दी जिसकी वजह से मैं आज इस मुकाम पर हूं. वंदे भारत ट्रेन मुंबई लाने के लिए मैं पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करती हूं.'

एशिया की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर
एशिया की पहली महिला लोकोमोटिव पायलट होने का गौरव भी सुरेखा यादव के नाम के साथ जुड़ा है. महाराष्ट्र के सतारा में जन्मी सुरेखा ने यहीं के गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. 1989 में जब उन्होंने लोको पायलट के रूप में नौकरी शुरू की तो कई मान्यताओं को ध्वस्त कर दिया जिसमें ये कहा जाता है कि महिलाएं पुरुषों की बराबरी नहीं कर सकतीं. उससे पहले भारतीय रेल में कोई महिला ड्राइवर नहीं बनी थी. उन्होंने असिस्टेंट लोको पायलट के रूप में नौकरी शुरू की. 

उन्हें अब वह मुंबई-पुणे-सोलापुर रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का अवसर मिला है. सुरेखा यादव ने साल 2021 में एक इंटरव्यू में वंदे भारत ट्रेन चलाने की इच्छा जाहिर की थी. जब 13 मार्च को वह वंदे भारत ट्रेन लेकर मुंबई के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर पहुंची तो यह सपना भी पूरा हो गया.

यह भी पढ़ें

एशिया की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर ने दौड़ाई वंदे भारत एक्सप्रेस, 2 साल में ही सच हुआ सुरेखा यादव का सपना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दिया विशाषिकार हनन का नोटिस
Live: राहुल गांधी के खिलाफ अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दिया विशाषिकार हनन का नोटिस
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget