एक्सप्लोरर

वैक्सीन विवाद: प्रकाश जावड़ेकर का दिल्ली के CM पर निशाना, कहा- केजरीवाल बंद करें बहाने बनाना, दे चुके हैं 50 लाख डोज़

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के नाम पर लगातार राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने केंद्र से वैक्सीन की मांग की है. केंद्र सरकार ने पहले ही दिल्ली को 50 लाख वैक्सीन मुहैया कराई है.

नई दिल्ली: वैक्सीन को लेकर एक बार फिर केंद्र और दिल्ली सरकार आमने सामने है. आज सीएम अरविंद केजरीवाल ने वैक्सीन की कमी का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में आज से युवाओं का वैक्सीनेशन बंद हो गया है. अब इस पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केजरीवाल पर निशाना साधा है और कहा कि उन्हें बहाने बनाना बंद कर देना चाहिए.

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के नाम पर लगातार राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने केंद्र से वैक्सीन की मांग की है. केंद्र सरकार ने पहले ही दिल्ली को 50 लाख वैक्सीन मुहैया कराई है और आने वाले दिनों में और भी देने जा रही है.

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "केजरीवाल को बहाने बनाना बंद कर देना चाहिए. अब तक देश में 20 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन दी जा चुकी है. ये सभी केंद्र ने उपलब्ध करवाई हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने प्लान तैयार किया है कि कैसे सभी व्यस्कों को दिसंबर से पहले टीका लगाया जाए."

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज केंद्र सरकार से अपील की कि दिल्ली को वैक्सीन उपलब्ध कराया जाए, ताकि दोबारा टीकाकरण शुरू किया जा सके. साथ ही दिल्ली में वैक्सीन का कोटा भी बढ़ाया जाए. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में हर महीने 80 लाख वैक्सीन डोज की जरूरत है. इसके मुकाबले मई में हमें केवल 16 लाख वैक्सीन मिली और जून के लिए केंद्र ने दिल्ली का कोटा और कम कर दिया है. जून में हमें केवल 8 लाख वैक्सीन दी जाएगी. अगर हर महीने 8 लाख वैक्सीन मिली तो दिल्ली के व्यस्कों को ही वैक्सीन लगाने में 30 महीने से ज्यादा लग जाएंगे."


आज से युवाओं का वैक्सीनेशन बंद

केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में आज से युवाओं का वैक्सीनेशन बंद हो गया है. केंद्र सरकार ने युवाओं के लिए जितनी वैक्सीन भेजी थीं वो खत्म हो गई हैं. कुछ वैक्सीन की डोज बची हैं वो कुछ सेंटर में दी जा रही हैं, वो भी शाम तक खत्म हो जाएंगी. कल से युवाओं के वैक्सीनेशन के सभी सेंटर बंद हो जाएंगे."

CM केजरीवाल की केंद्र से अपील- दिल्ली को वैक्सीन उपलब्ध कराएं, युवाओं का टीकाकरण आज से बंद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: मानसून सत्र का पांचवां दिन, केंद्र सरकार पेश कर सकती है खास बिल, कांग्रेस बनेगी चर्चा का हिस्सा?
LIVE: मानसून सत्र का पांचवां दिन, केंद्र सरकार पेश कर सकती है खास बिल, कांग्रेस करेगी चर्चा?
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget