एक्सप्लोरर

Uttrakhand Tunnel Collapse: रात में वेज पुलाव और मटर-पनीर, दिन में ड्राई-फ्रूट्स, सुरंग में फंसे मजदूरों को अब तक क्या-क्या खाने को भेजा गया?

Uttarakhand Tunnel Collapse News: उत्तराखंड सुरंग हादसे में 8 राज्यों के 41 मजदूर फंसे हुए हैं. इन मजदूरों को हर घंटे थोड़ा-थोड़ा खाना पहुंचाया जा रहा है.

Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हुए सुरंग हादसे में 41 मजदूर पिछले 10 दिनों से भीतर फंसे हैं. उत्तरकाशी के सिलक्यारा में बन रही सुरंग के भीतर फंसे मजदूरों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इन मजदूरों को लगातार खाना और पानी भी पहुंचाया जा रहा है. मजदूरों तक खाना पहुंचाने के लिए छह इंच की पाइप का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे बंद पड़ी सुरंग में छेद कर फिट किया गया है. 

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पहले चार इंच की पाइप को फिट किया गया था. हालांकि, अब छह इंच वाली पाइप का सहारा लिया जा रहा है. सुरंग के भीतर फंसे मजदूरों को स्वस्थ रखने के लिए लगातार खाने और पानी की सप्लाई हो रही है. मंगलवार रात मजदूरों को खाने में पाइप के जरिए वेज पुलाव, मटर-पनीर और मक्खन के साथ चपाती भेजी गईं. 'नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कोर्पोरेशन' (NHIDCL) के डायरेक्टर अंशु मनीष खुल्को ने इसकी जानकारी दी है. 

मजदूरों को अब तक क्या-क्या खाने को दिया गया? 

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर्स ने सुरंग के भीतर फंसे मजदूरों के लिए खिचड़ी और दलिया का सुझाव दिया है. मगर रविवार को छह इंच वाले पाइप के ब्लॉक होने की वजह से इसकी डिलीवरी नहीं हो पाई. हालांकि, ब्लॉकेज खत्म होने के बाद सोमवार रात मजदूरों को गर्म खिचड़ी और दलिया भेजी गई. खिचड़ी को चौड़े मुंह वाली प्लास्टिक की बोतलों में पैक कर मजदूरों तक पहुंचाया गया. इस पाइपलाइन से खिचड़ी, कटे हुए सेब और केले भेजे जाने की भी व्यवस्था की गई है.

NHIDCL के डायरेक्टर अंशु मनीष खुल्को ने मंगलवार को बताया कि हमने छह इंच वाले पाइप को साफ कर दिया है. मजूदरों को इसके जरिए मंगलवार सुबह संतरे, केले और दवाइयां भेजी जा चुकी हैं. डिनर में मजदूरों को मंगलवार रात सॉलिड फूड आइटम भेजे गए, जिसमें वेज पुलाव और मटर पनीर शामिल हैं. इसके अलावा, चार इंच वाले पाइप के जरिए ड्राई-फ्रूट, पानी और दवाइयों को भेजा जा रहा है. डिनर में मजदूरों को खाने के 150 पैकेट भेजे गए हैं. 

डॉक्टरों की निगरानी में बन रहा खाना

जिस होटल में मजदूरों के लिए खाना तैयार किया जा रहा है, उसके मालिक अभिषेक रामोला ने कहा कि डॉक्टरों की निगरानी में चावल और पनीर तैयार हो रहा है. उन्होंने कहा कि हमने अंदर फंसे लोगों के लिए खाना तैयार किया है. हमारी तरफ से ऐसा खाना दिया जा रहा है, जो आसानी से पच जाए. खाना बनाने वाले कुक संजीत राणा ने कहा कि हमने खाने को पर्याप्त मात्रा में पैक किया है. खाने को कम तीखा और कम तेल वाला बनाया गया है. 

यह भी पढ़ें: कितनी लंबी है सुरंग, किस जगह फंसे हैं मजदूर? ग्राफिक्स से जानें- सिलक्यारा टनल के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget