एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra: चारधाम पर अब नहीं होगी बेतहाशा भीड़, हर रोज इतने श्रद्धालु ही कर पाएंगे दर्शन, 45 दिन के लिए बना सिस्टम

Char Dham: आगामी तीन मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी. केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई शुक्रवार के दिन सुबह 6.15 पर खुलेंगे

Uttarakhand Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा 3 मई से शुरू होने जा रही है. यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से तैयार है. चारधाम यात्रा के दौरान अब बेहताशा भीड़ नहीं लगेगी. प्रदेश सरकार ने चार धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की दैनिक सीमा तय की है. बद्रीनाथ में प्रतिदिन 15,000, केदारनाथ में 12,000, गंगोत्री में 7,000 और यमुनोत्री में 4,000 तीर्थयात्रियों की अनुमति दी गई है. यह व्यवस्था 45 दिनों के लिए की गई है. कोरोना महामारी शुरू होने के करीब दो साल बाद चारधाम यात्रा को लेकर लोगों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है. इस बार भारी संख्या में लोगों के केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में पहुंचने की संभावना है. 

3 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत

आगामी तीन मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरुआत हो जाएगी. चारधाम यात्रा 2022 कपाट खुलने हेतु देव डोलियों का धामों के लिए प्रस्थान कार्यक्रम तय है. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया है कि केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई शुक्रवार के दिन सुबह 6.15 पर खुलेंगे. भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली के प्रस्थान का कार्यक्रम के अंतर्गत भैरव पूजा की तिथि 1 मई रविवार को है. भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली धाम प्रस्थान‌ 2 मई सोमवार सुबह 9 बजे होगा. 2 मई प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रवास रहेगा. 3 मई मंगलवार गुप्तकाशी से 8 बजे सुबह फाटा प्रस्थान और प्रवास रहेगा.

6 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे

4 मई बुधवार फाटा से सुबह 8 बजे गौरामाई मंदिर गौरीकुंड प्रस्थान और प्रवास गौरीकुंड रहेगा. 5 मई गुरुवार गौरीकुंड से प्रात: 6 बजे  भगवान की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी. 6 मई शुक्रवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलेंगे. बद्रीनाथ धाम कपाट 8 मई रविवार समय 6 बजकर 25 मिनट पर खुले़गे. बद्री विशाल देवडोली प्रस्थान कार्यक्रम के तहत 6 मई शुक्रवार सुबह 9 बजे नृसिंह मंदिर जोशीमठ से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी और तेलकलश गाडू घड़ा सहित ब्रद्रीनाथ धाम के रावल जी योगध्यान बदरी प्रस्थान एवं प्रवास पांडुकेश्वर रहेगा.

8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे

7 मई शनिवार सुबह योग बद्री पांडुकेश्वर से आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, रावल जी सहित देवताओं के खजांची कुबेर जी और भगवान के सखा उद्धव जी, गाडू घड़ा तेल कलश बद्रीनाथ धाम को पांडुकेश्वर से सुबह 9 बजे श्री बद्रीनाथ धाम को प्रस्थान करेंगे और बद्रीनाथ धाम पहुंचेंगे. 8 मई सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर शीतकाल हेतु श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. मंदिर समिति ग़गोत्री और मंदिर समिति यमुनोत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तारीख 3 मई मंगलवार दोपहर 11.15 बजे है. यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तारीख 3 मई मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे है. यमुना जी की डोली 3 मई को शीतकालीन गद्दी स्थल खुशीमठ (खरसाली) से प्रस्थान करेगी‌. पवित्र हेमकुंड साहिब और लोकपाल तीर्थ के कपाट रविवार 22 मई को को खुलेंगे.

चारधाम यात्रा के लिए RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. 3 मई से चारधाम यात्रा शुरु होगी. 
उत्तराखंड में चार धाम और हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तारीख इस प्रकार है-

 

यमुनोत्री               03 मई 


गंगोत्री                 03 मई 

 

केदारनाथ             06 मई 


बद्रीनाथ               08 मई  


हेमकुंड साहिब        22 मई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त

वीडियोज

DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget