एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022 Date: उत्तराखंड में कितने चरण में डाले जाएंगे वोट, कब आएंगे नतीजे? जानें सब कुछ

Uttarakhand Assembly Election 2022 Date Schedule: उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं. उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है.

Uttarakhand Election 2022 Dates: उत्तराखंड में चुनावी बिगुल बज गया है. चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानतारी दी है कि उत्तराखंड में इस बार एक ही चरण में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में 14 फरवरी को सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगा. इस दौरान कोरोना संबंधित गाइडलाइंस का पालन सुनश्चित किया जाएगा. नतीजे 10 मार्च को आएंगे. चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है. उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं.

उत्तराखंड में चुनाव की तारीखों का एलान

उत्तराखंड में अभी बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार है. विधानसभा में अभी पार्टी को 70 में से 57 सीटों पर जीत मिली हुई है. वहीं, कांग्रेस को वर्ष 2017 के चुनाव में 11 सीटों पर जीत मिली थी जबकि अन्य पार्टियों के खाते में 2 सीटें गई थी. 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है. राज्य में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 57 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी. त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन चार साल बाद उन्हें हटाकर बीजेपी ने पहले तीरथ सिंह रावत और महज कुछ महीने के बाद ही वहां पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का सीएम बना दिया.

उत्तराखंड में किसकी बनेगी सरकार

उत्तराखंड में मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस सत्ता में रही है. हालांकि बीएसपी भी उत्तराखंड की सियासत में अहम रोल में रही है. उत्तराखंड प्रदेश के गठन के बाद शुरुआती तीन विधानसभा चुनाव में बीएसपी तीसरी बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी की लहर के बीच पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. उत्‍तराखंड के मैदानी जिलों हरिद्वार और नैनीताल में कई सीटें ऐसी हैं जहां राजनीति काफी हद तक किसानों के मूड पर भी निर्भर करती है. इन सीटों पर किसान  चुनावी समीकरण बनाने बिगाड़ने की हैसियत रखते हैं.

उत्तराखंड में पार्टियों की स्थिति (2017)

उत्तराखंड में कुल सीट-70, बहुमत का आंकड़ा-36

बीजेपी- 57
कांग्रेस- 11
अन्य- 2

Assembly Election 2022 Date: पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद, 10 मार्च को नतीजे, जानें यूपी-पंजाब-उत्तराखंड-गोवा और मणिपुर में कब पड़ेंगे वोट

Punjab New DGP: वीके भावरा होंगे पंजाब के नए डीजीपी, Siddharth Chattopadhyaya की लेंगे जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget