एक्सप्लोरर

IS का पहला हमला: 11 घंटे की मुठभेड़ के बाद ATS ने सैफुल्लाह को ढेर किया

नई दिल्ली/लखनऊदेश में पहली बार आतंकी संगठन आईएस का हमला हुआ है और पहली बार आईएस का आतंकी एनकाउंटर में मारा गया है. आईएस की पूरी साजिश का खुलासा कल तब हुआ जब मध्य प्रदेश के शाजापुर में ट्रेन में धमाका हुआ, जब धमाके की जांच शुरू हुई तब आईएस के तार निकलकर सामने आए. यूपी के डीजीपी जावीद अहमद ने कहा कि हमने आतंकी को गिरफ्तार करने की कोशिश की थी लेकिन जवाबी कार्रवाई में वो ढेर हो गया.

IS का पहला हमला: 11 घंटे की मुठभेड़ के बाद ATS ने सैफुल्लाह को ढेर किया

(*फोटो : एनकाउंटर के स्थान की एक्सक्लूसिव तस्वीरें)

यह भी पढ़ें : पाइप बम से ट्रेन में किया था धमाका, भोपाल से लखनऊ आने वाले थे तीन आतंकी

लखनऊ में एनकाउंटर में आतंकी सैफुल्लाह मारा गया

मध्य प्रदेश और यूपी से छह संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए गए और लखनऊ में एनकाउंटर में आतंकी सैफुल्लाह मारा गया. आतंकी के पास से आठ ऑटोमेटिक पिस्तौल और बम बनाने का सामना बरामद हुआ है. साढ़े छह सौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. ये भी पता चला है कि मारे जाने से पहले सैफुल्ला ने पचास राउंड गोलियां भी चलाई. पुलिस को सैफुल्ला के दो साथियों की भी तलाश है. IS का पहला हमला: 11 घंटे की मुठभेड़ के बाद ATS ने सैफुल्लाह को ढेर किया

Exclusive : देखें एनकाउंटर के बाद मौके की एक्सक्लूसिव तस्वीरें

पैसेंजर ट्रेन में हुए धमाके के पीछे आईएस के आतंकियों का हाथ था

खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिए थे कि मध्यप्रदेश में पैसेंजर ट्रेन में हुए धमाके के पीछे आईएस के आतंकियों का हाथ था. जिसके बाद छापेमारी में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए गए और एक आतंकी लखनऊ में मारा गया. सैफुल्लाह नाम के संदिग्ध आतंकी ने लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक घर में पनाह ले रखी थी. इस ऑपरेशन ने मध्यप्रदेश से लेकर यूपी और दिल्ली तक हलचल मचा दी है.

यह भी पढ़ें : पहला IS हमला: MP से लखनऊ तक दहशत की पूरी कहानी, जानें- कब क्या हुआ !

(*फोटो : एनकाउंटर के स्थान की एक्सक्लूसिव तस्वीरें)

लखनऊ के ठाकुरगंज में किराये पर लिए गए घर में मौजूद थे

दरअसल, यूपी एटीएस को खुफिया एजेंसियों ने खबर की थी कि मध्यप्रदेश के शाजापुर में एक ट्रेन में हुए धमाके के कुछ संदिग्ध लखनऊ के ठाकुरगंज में किराये पर लिए गए घर में मौजूद थे. इसी के बाद ऑपरेशन शुरु हुआ. शक था कि दो लोग हैं, लेकिन पूरी छानबीन के बाद सिर्फ एक लाश मिली, जिसे पहले ही मार गिराया गया था. बताया जा रहा है कि अभी पुलिस आतंकी को दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है जो लखनऊ में हो सकते हैं.

देखें वीडियो : 

कानपुर के रहने वाले सैफुल्लाह के पास काफी हथियार थे

एटीएस के मुताबिक कानपुर के रहने वाले सैफुल्लाह के पास काफी हथियार थे. इस घटनाक्रम के साथ यूपी ही नहीं देश में आईएसआईएस की मौजूदगी का बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. आपको बता दें कि शाजापुर में ट्रेन धमाके के बाद सक्रिय हुई खुफिया एंजेंसियों के इनपुट पर एमपी के पिपरिया से तीन लोगों के साथ ही यूपी के कानपुर से दो और इटावा से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें : देश में IS का पहला आतंकी हमला, MP के शाजापुर ट्रेन धमाके में 9 लोग घायल, 6 संदिग्ध गिरफ्तार

पहले आतंकी को जिंदा पकड़ने की कोशिश की गई. इसके बाद उसे घेरा गया. उसकी ओर से जवाबी कार्रवाई भी की गई और एटीएस ने भी मोर्चा संभाले रखा. पुलिस अधिकारियों ने धैर्य और सूझबूझ के साथ रणनीति बनाई और फिर आंतकी को ढेर कर दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget