एक्सप्लोरर

अमेरिकी विदेश मंत्री अगले हफ्ते करेंगे भारत का दौरा, अफगानिस्तान समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

अफ़ग़ानिस्तान में बढ़ते तालिबानी हौसलों और नाज़ुक होते हालात के मद्देनज़र दक्षिण एशिया में कूटनीतिक कवायदें तेज़ हैं.

नई दिल्ली: अफ़ग़ानिस्तान में बढ़ते तालिबानी हौसलों और नाज़ुक होते हालात के मद्देनज़र दक्षिण एशिया में कूटनीतिक कवायदें तेज़ हैं. इस कड़ी में भारत के साथ राय मशविरा करने के लिए अमेरिकी विदेशमंत्री एंटोनी ब्लिंकन अगले सप्ताह भारत आ रहे हैं.

अमेरिका की बागडोर बाइडन प्रशासन के हाथ में आने के बाद यह पहला मौका होगा जब ब्लिंकन भारत यात्रा पर होंगे. सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री का यह दौरा अगले सप्ताह के मध्य में होना है. वहीं इसे संयोग कहें या राजनयिक टाइमिंग, लेकिन जिस वक्त ब्लिंकन भारत में होंगे उसी दौरान अफ़ग़ानिस्तान के सेना प्रमुख जनरल वली मोहम्मद अहमदज़ई भी नई दिल्ली में होंगे.

कई मुद्दों पर होगी बातचीत
सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री के तौर पर ब्लिंकन की इस पहली यात्रा के दौरान ज़ाहिर तौर पर अफ़ग़ानिस्तान के ताजा हालात और उन्हें संभालने के लिए क्षेत्रीय प्रयासों को लेकर बात होगी. साथ ही दोनों देशों के बीच कोरोना संकट से लेकर हिन्द-प्रशांत इलाके की चुनौतियों पर चर्चा भी बातचीत के एजेंडे में शामिल होगी.

सूत्रों के अनुसार ब्लिंकन अपनी इस छोटी और कामकाजी भारत यात्रा में जहां विदेशमंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उनकी शिष्टाचार भेंट का कार्यक्रम है.

अमेरिकी विदेश सचिव का यह दौरा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अगले माह से भारत के पास आने वाली अध्यक्षता के पहले रायशुमारी की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है. महत्वपूर्ण है कि अगस्त 2021में संयुक्त राष्ट्र संघ के इस सबसे शक्तिशाली मंच की अगुवाई भारत के पास होगी. ऐसे में महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस आयोजित करने में भारत का फैसला अहम होगा. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सत्ता संभालने के शुरुआती 8 महीनों में ही पहले अपने रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और अब विदेश मंत्री ब्लिंकन को भेज चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

Pegasus Spy Case: पेगासस मामले में फ्रांस के राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश, जासूसी लिस्ट में उनका भी नंबर

चीन में बाढ़ की वजह से 12 की मौत, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए 1 लाख से ज्यादा लोग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
चुनाव आयोग नियुक्ति विवाद पर बड़ा फैसला जल्द, SC ने आदेश रखा सुरक्षित
चुनाव आयोग नियुक्ति विवाद पर बड़ा फैसला जल्द, SC ने आदेश रखा सुरक्षित
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
Embed widget