एक्सप्लोरर

पीएम मोदी से मुलाकात से पहले NSA डोभाल से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच बातचीत में क्षेत्र में टकराव से जुड़े सभी जटिल मुद्दों पर चर्चा हुई. ये बातचीत एंटनी ब्लिंकन और विदेश मंत्री डा एस जयशंकर और पीएम मोदी से उनकी मुलाकात से पहले हुई.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बीच नई दिल्ली में मुलाकात हुई. ये मुलाकात इस लिहाज़ से अहम है कि दोनों के बीच करीब सवा घंटे यकीन चली ये बातचीत ब्लिन्कन और विदेश मंत्री डा एस जयशंकर और प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात से पहले हुई.

एबीपी न्यूज़ को उच्च सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच बातचीत में क्षेत्र में टकराव से जुड़े सभी जटिल मुद्दों पर चर्चा हुई. एबीपी न्यूज़ को उच्च सूत्रों ने बताया कि इस डोभाल और ब्लिंकन के बीच अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात और तेज़ी से प्रभाव बढ़ा रहे तालिबान पर लंबी चर्चा हुई. 

यही नहीं दोनों के बीच पाकिस्तान और सीमा पार आतंकवाद पर भी चर्चा हुई.  इसके साथ ही बाइडन सरकार और मोदी सरकार के बीच सभी क्षेत्रों में आपसी संबंधों और सामरिक संबंधो को और मज़बूत करने पर भी सहमति बनी.

ब्लिंकन ने सुबह में भारत में सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद ब्लिंकन ने ट्विटर पर कहा कि अमेरिका और भारत लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं.

ब्लिंकन ने कहा, ‘‘मुझे आज सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से मिलकर खुशी हुई. अमेरिका और भारत लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता साझा करते हैं. यह हमारे संबंधों की बुनियाद का हिस्सा है और भारत के बहुलवादी समाज और सद्भाव के इतिहास को दर्शाता है. नागरिक संस्थाएं इन मूल्यों को बढ़ावा देने में मदद करती हैं.’’

ब्लिंकन अफगानिस्तान में तेजी से बदल रहे सुरक्षा परिदृश्य, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भागीदारी को बढ़ावा देने और कोविड-19 महामारी से निपटने के प्रयासों समेत अन्य विषयों पर बातचीत के व्यापक एजेंडे के साथ दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार शाम को दिल्ली पहुंचे. अमेरिकी विदेश मंत्री का पदभार संभालने के बाद ब्लिंकन की यह पहली भारत यात्रा है और जनवरी में सत्ता में आने के बाद जो बाइडेन प्रशासन के किसी उच्च पदस्थ अधिकारी की यह तीसरी यात्रा है.

ये भी पढ़ें-
Nandu Natekar Death: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी नंदू नाटेकर का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

कोरोना के डेल्टा वेरिएंट का खतरा बढ़ा, जानिए कैसे दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है ये वायरस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
Live: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में FIR दर्ज को तैयार
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget