एक्सप्लोरर

रूस के खिलाफ अमेरिका ने खोला मोर्चा, जासूसी के आरोप में दो कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

US-Russia Relation: अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट की तरफ से बताया गया है कि रूसी नागरिक यूरी यूरीविच के खिलाफ ये प्रतिबंध लगाए गए हैं.

US-Russia Relation: यूक्रेन पर हमले के बाद से ही रूस पर तमाम देशों ने प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए थे. इसमें सबसे ज्यादा और कड़े प्रतिबंध अमेरिका की तरफ से लगाए गए. अमेरिका ने एक बार फिर रूस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. अमेरिका की तरफ से एक कंपनी पर आरोप लगाए गए हैं कि उसने मिलिट्री टेक्नोलॉजी की जानकारी हासिल कर रूसी यूजर्स को सप्लाई करने का काम किया. इससे जुड़ी दो कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया गया है. 

रूसी नागरिक पर क्या हैं आरोप
अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट की तरफ से बताया गया है कि रूसी नागरिक यूरी यूरीविच के खिलाफ ये प्रतिबंध लगाए गए हैं. इस शख्स पर आरोप है कि ये एक खरीद एजेंट की तरह काम करता है. इस शख्स ने अपनी दो कंपनियों के जरिए अलग-अलग तरह की टेक्नोलॉजी को खरीदा और उन्हें रूस भेजने का काम किया. 

यूएस ट्रेजरी के डिप्टी सेक्रेट्री वैली अडेमो ने बताया कि रूस के खिलाफ हमारे सहयोगी देश लगातार प्रतिबंध लगा रहे हैं. ऐसे में रूस जंग के बीच लगातार अपने इनपुट और टेक्नोलॉजी को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है. उन्होंने कहा कि रूस जंग में लगातार हताश हो रहा है. युद्ध के मैदान पर तमाम तरह के प्रतिबंधों का रूस पर सीधा असर पड़ा है. 

यूक्रेन में लगातार सुलग रही चिंगारी
एक तरफ अमेरिका जैसे देश रूस के खिलाफ मोर्चा खोलने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रूस लगातार यूक्रेन पर बम बरसा रहा है. क्रीमिया में एक ब्रिज पर हुए धमाके के बाद से पुतिन की सनक और ज्यादा बढ़ गई और यूक्रेन पर हमले तेज हो गए. इसी के चलते अब दुनिया के तमाम देश अपने नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने की सलाह दे रहे हैं. यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास ने भी हमले तेज होते देख भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है. दूतावास ने एक बयान जारी कर भारतीय नागरिकों से यूक्रेन की यात्रा नहीं करने की भी सलाह दी है. 

दूतावास ने कहा, “बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और हाल में खराब होते हालात को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा नहीं करने की सलाह दी जाती है. फिलहाल यूक्रेन में रह रहे छात्रों सहित भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी जाती है.”

ये भी पढ़ें - 'पुतिन ने मुझे वोदका की 20 बोतलें भेजीं', अपने इस ऑडियो के कारण विवादों में घिरे इटली के पूर्व PM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget