एक्सप्लोरर

Trump Oath Ceremony: ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद आया विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान, फोटो शेयर कर कहा ये

Jaishankar In Trump Oath Ceremony: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए. जयशंकर ने कहा कि भारत को रिप्रेजेंट करना बहुत सम्मान की बात है.

Donald Trump Oath taking Ceremony: अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ले ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देते हुए उन्हें अपना दोस्त बताया. ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए. जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने को लेकर कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ा सम्मान है. 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष दूत के रूप में इस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया. वह पीएम मोदी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को लिखे गए लेटर को लेकर पहुंचे. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "आज वाशिंगटन डीसी में @POTUS के अध्यक्ष डोनाल्ड जे. ट्रम्प और @VP जेडी वेंस के शपथग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करना एक बड़ा सम्मान है." 

 

पीएम मोदी ने दी डोनाल्ड ट्रंप को बधाई 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'X' पर पोस्ट कर डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के लिए बधाई दी थी. पीएम मोदी ने कहा था कि मैं एक बार फिर साथ मिलकर काम करने, दोनों देशों को लाभ पहुंचाने और दुनिया के लिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए तत्पर हूं. आने वाले सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं. 

मुकेश अंबानी-नीता अंबानी भी हुए शामिल 

ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में दुनिया के जाने-माने बिजनेसमैन भी शामिल हुए. जहां एलन मस्क, मार्क जकरबर्ग जैसे अमेरिकी बिजनेसमैन इस समारोह में दिखाई दिए तो वहीं भारत की ओर से मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी पहुंची थीं, जिन्हें इस समारोह में प्रमुख जगह दी गई. इस अलावा पुणे की रियल एस्टेट फर्म कुंदन स्पेस के एमडी आशीष जैन भी शामिल हुए थे.

कई राष्ट्राध्यक्ष भी हुए शामिल 

ट्रंप के शपथग्रहण में कई राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हुए. अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी इस समारोह में शामिल हुईं. इनके अलावा कई राष्ट्राध्यक्षों ने अपने दूत भेजे थे. इनके साथ ही टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क, अमेजॉन के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस और मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग के साथ दुनिया के कई बड़े बिजनेसमैन कार्यक्रम में शामिल हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
अब तक 1352 कन्फर्म मामले, 58 मौत, क्या है लेप्टोस्पायरोसिस जिसने केरल में फैला दी दहशत
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
रिजिजू का तंज या तारीफ? महिला आरक्षण पर राहुल के लिए ऐसा क्या बोले?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget