एक्सप्लोरर

राजद्रोह की फरार आरोपी उर्वशी चूड़ावाला आखिरकार पुलिस के सामने आई, कहा- प्रदर्शन का कोई पछतावा नहीं

देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाने वाली राजद्रोह की आरोपी उर्वशी चूड़ावाला आज मुंबई पुलिस के सामने पेश हुई. इस दौरान पुलिस ने उससे अनेक सवाल पूछे.

मुंबई: मुंबई के आज़ाद मैदान में LGBT प्राइड परेड के दौरान देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाने वाली राजद्रोह की आरोपी उर्वशी चूड़ावाला आख़िरकार आज मुंबई पुलिस के सामने पेश हुई. उर्वशी चूड़ावाला को बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है. अदालत ने फौरी तौर पर उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई है. लेकिन कोर्ट ने उर्वशी के सामने कई शर्तें रखी है. गौरतलब है कि FIR दर्ज होने के बाद से उर्वशी फरार थी बुधवार को पहली बार वह मीडिया और पुलिस के सामने आई.

मुंबई के आज़ाद मैदान में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर साढ़े 3 बजे तक उर्वशी से पूछताछ हुई. इस दौरान इस जोन के डीसीपी संग्राम सिंह निशानदर भी मौजूद रहे. पुलिस ने उर्वशी के मोबाइल फोन से डेटा रिकवर करने की भी कोशिश की. इसके अलावा उर्वशी को नारे किसने दिए, किसने सिखाए और मकसद क्या था इससे जुड़े हुए सवाल भी पुलिस ने पूछे. उर्वशी ने पुलिस को कहा की उसे प्रदर्शन करने का कोई पछतावा नहीं है लेकिन उसने कहा कि उसके प्रदर्शन का मकसद ऐसा नहीं था.

प्रदर्शन की जानकारी जुटा रही पुलिस 

उर्वशी, टाटा इंस्टीटूट ऑफ सोशल साइंस के किन छात्र गुटों के साथ पहुची थी? LGBT प्राइड परेड की जानकारी, उसमें प्रदर्शन की योजना किसने और कहां बनाई? जैसे सवालों के साथ उर्वशी के मोबाइल से व्हाट्सएप चैट भी पुलिस खंगाल रही है. बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश के मुताबिक उर्वशी को अपना फोन जांच अधिकरी के पास जमा कराना होगा. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोबाइल फोन से बहुत से फोटो, वीडियो, व्हाट्सएप चैट, इंस्टाग्राम चैट डिलीट किए गए हैं जिसे रिकवर किया जाएगा.

25 हजार रुपये का भरना होगा बॉन्ड

इससे पहले उर्वशी चूड़ावाला बुद्धवार सुबह 11 बजे मुंबई के आज़ाद मैदान पुलिस के सामने पेश हुई. बॉम्बे हाई ने अंतरिम राहत देने के लिए शर्ते रखी थी जिसमे अंतरिम राहत के लिए उर्वशी को 25 हजार का बॉन्ड भरना होगा. उर्वशी को बुद्धवार और गुरुवार को पूछताछ के लिए आजाद मैदान पुलिस थाने में हाजिर होना होगा. शुक्रवार को उर्वशी चूड़ावाला का TISS में एग्जाम है इसलिए उस दिन पूछताछ से छूट दी गई है. अदालत ने उर्वशी को मुंबई और ठाणे जिले से बाहर जाने से मना किया है.

बता दें कि उर्वशी चुड़ावाला ने देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगवाए थे जिसके बाद आज़ाद मैदान पुलिस ने उर्वशी और अन्य 50 लोगो के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया था. उर्वशी TISS की छात्रा है और पिछले 2 महीने से CAA , NRC के विरोध में मुंबई में हो रहे विरोध प्रदर्शनो में सक्रिय रही है. बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को है.

यह भी पढ़ें-

Delhi Election: करारी हार के बाद मनोज तिवारी ने की इस्तीफे की पेशकश, पार्टी ने कहा- पद पर बने रहिए

दिल्ली में जेडीयू, एलजेपी और आरजेडी तीनों फेल, जानिए- चुनावी नतीजों का बिहार की राजनीति में महत्व

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget