एक्सप्लोरर

UP: बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए योगी सरकार सख्त, कहा- लें इंटेलिजेंस की मदद

हाईस्कूल की परीक्षाएं 18 फरवरी 2020 से शुरू होकर 3 मार्च 2020 को खत्म हो रही हैं. वहीं यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी 18 फरवरी 2020 से शुरू होंगी जबकि ये परीक्षाएं 6 मार्च 2020 को खत्म होंगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए इंटेलिजेंस सिस्टम (खुफिया तंत्र) की मदद लेने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने शनिवार देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों, पुलिस प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षकों को बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

योगी ने स्थानीय अभिसूचना तंत्र के जरिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

उन्होंने परीक्षा केंद्रों में बाहर से आने वाली नकल सामग्री को रोकने के लिए संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारियों या थानाध्यक्षों के जरिए गश्त सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि परीक्षा कार्य में बाधक तत्वों के खिलाफ संज्ञेय अपराध के अन्तर्गत कार्रवाई की जाए.

मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने जिलों में नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों, प्रभावशाली नागरिकों तथा अभिभावकों की बैठकें सुनिश्चित करें.

उन्होंने नियंत्रण एवं निगरानी केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए.

यूपी बोर्ड ने भी कसी कमर यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता. इस बार कोडेड, सिलाई वाली कांपियों के साथ परीक्षा केंद्र पर ब्राडबैंड और राउटर भी लगाए जाएंगे ताकि सारी गतिवीधि पर नजर रखी जा सके.

पिछले साल की तुलना में घटी छात्र-छात्राओं की संख्या इस बार की बोर्ड परीक्षा में पिछले साल की तुलना में छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग दो लाख कम हुई है. पिछले साल हाई स्कूल और इण्टर में जहां 57 लाख 93 हजार 621 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. वहीं इस बार 56 लाख एक हजार 34 परीक्षार्थी ही पंजीकृत है। इस तरह से परीक्षार्थियों की संख्या में भी एक लाख 94 हजार 722 की कमी आई है.

यूपी बोर्ड 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर चुका है यूपी बोर्ड इसके पहले कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर चुका है जो कि आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है. UP Board की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी 2020 से शुरू होने वाली हैं. हाईस्कूल की परीक्षाएं 18 फरवरी 2020 से शुरू होकर 3 मार्च 2020 को खत्म हो रही हैं. वहीं यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी 18 फरवरी 2020 से शुरू होंगी जबकि ये परीक्षाएं 6 मार्च 2020 को खत्म होंगी.

इन परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन 15 मार्च 2020 से शुरू होकर 25 मार्च 2020 को खत्म होगा. इनके मूल्यांकन में पिछले बार की तुलना में 15 दिन के बजाय 10 दिन लगेगा.

बता दें कि पिछले वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 7 फरवरी 2019 को शुरू हुई थीं. 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 14 कार्य दिवसों में और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 कार्य दिवसों में संपन्न हुई थीं.

यूपी: मंदिरों, मस्जिदों के लाउडस्पीकरों से बिजली बकायों, योजनाओं का होगा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
'सरकार ने युवाओं को हताशा के दलदल में धकेला', CWC मीटिंग में बोले खरगे
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget