एक्सप्लोरर

आलू पर राजनीति: अखिलेश का योगी सरकार पर पलटवार, कहा, ‘गरीब किसानों को किया जा रहा है गिरफ्तार’

लखनऊ पुलिस ने इस मामले में कन्नौज से सपा के दो नेताओं को गिरफ्तार किया है. कहा जा रहा है कि आलू फेंकने की योजना अखिलेश यादव के दो करीबी नेताओं ने मिल कर बनाई थी.

नई दिल्ली: लखनऊ में विधानसभा और सीएम हाऊस के बाहर आलू फेंके जाने का मामला तूल पकड़ चुका है. अब इस मामले में नया एंगल सामने आया है. बताया जा रहा है कि आलू फेंकने वाले किसान नहीं बल्कि सामाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता थे.

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के पुर्व मुख्यमंत्री और सामाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर पलटवार किया है. अखिलेश ने प्रदेश की योगी सरकार पर अरोप लगाते हुए कहा कि सरकार गरीब किसानो को गिरफ्तार कर रही है.

लखनऊ पुलिस ने इस मामले में कन्नौज से सपा के दो नेताओं को गिरफ्तार किया है. कहा जा रहा है कि आलू फेंकने की योजना अखिलेश यादव के दो करीबी नेताओं ने मिल कर बनाई थी. आलू फेंकने की घटना को योगी सरकार ने बदनाम करने की साजिश बताया था.

आलू पर राजनीति: अखिलेश का योगी सरकार पर पलटवार, कहा, ‘गरीब किसानों को किया जा रहा है गिरफ्तार’

कड़ाके की ठंड के बीच लखनऊ के वीवीआईपी इलाके में जहां मुख्यमंत्री से लेकर राजयपाल, मंत्री और बड़े बड़े अफसर रहते हैं वहां लोग जब छह जनवरी की सुबह जागे तो हर तरफ सड़कों पर आलू फैला था. आलू, कन्नौज के कोल्ड स्टोरेज से आठ गाड़ियों में भर कर लखनऊ लाया गया था.

यूपी पुलिस को अनुसार कन्नौज  में समाजवादी पार्टी नेता कक्कू चौहान और एक महिला नेता के पति ने ये पूरी प्लानिंग की थी.  पांच जनवरी को सब लोग समाजवादी पार्टी के यूथ विंग के लखनऊ ऑफिस के पास जमा हुए थे.

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दो करीबी नेता भी यहां पहुंचे. सबने साथ खाना खाया. तय हुआ कि सवेरे-सवेरे लखनऊ की आठ जगहों पर आलू फेंके जाएंगे. कन्नौज के प्रदीप सिंह और अंकित सिंह को ये काम दिया गया. सीसीटीवी कैमरों में गाड़ी और आलू फेंकने वालों की तस्वीरें पुलिस ने निकाल ली हैं. मोबाइल फ़ोन पर उनके लोकेशन से पुलिस ने इस पूरे खेल से परदा उठा दिया है.  इस मामले में  समाजवादी पार्टी के एक नेता  और उनकी फॉर्चूनर गाड़ी को पुलिस ने पकड़ लिया है.

अंकित भी गिरफ्तार  हो चुका है.  लेकिन यूपी पुलिस ने  अखिलेश यादव के उन दो करीबी नेताओं के नाम का खुलासा नहीं किया है जिन्होंने आलू फेंकने की  योजना बनायी थी.  इस घटना के बाद राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इसे योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
पंजाब में नशे से जुड़े मामलों पर गृह मंत्रालय सख्त, पंजाब सरकार से मांगा जवाब
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
Abhijeet Dipke Detained Live: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा समेत 150 हिरासत में, प्रदर्शनकारियों को CP से हटा रही पुलिस
Live: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा समेत 150 हिरासत में, प्रदर्शनकारियों को CP से हटा रही पुलिस
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'आप पूरी पीढ़ी को...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'आप पूरी पीढ़ी को...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget