एक्सप्लोरर

बीजेपी के दो विधायकों की चिट्ठी ने चढ़ाया सियासी पारा, कहा- योगी राज में दोगुना भ्रष्टाचार

एटा जिले के मारहरा से बीजेपी एमएलए वीरेन्द्र लोधी लिखते हैं कि पिछली सरकारों के मुकाबले अब भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है. हर काम के लिए अफसरों ने रेट बना लिया है.

लखनऊ: यूपी में बीजेपी के दो विधायकों की चिट्ठी से खलबली मच गई है. दो एमएलए ने अपनी ही पार्टी की सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ने के आरोप लगाए हैं. एटा से बीजेपी के विधायक वीरेन्द्र लोधी और बदायूं के विधायक धर्मेंद्र कश्यप ने एलडीए में घूसख़ोरी की जांच की मांग की है. इनकी मानें तो लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी के अफसर नक़्शा पास करने के लिए लाखों घूस में ले रहे हैं. बीजेपी विधायकों का आरोप है कि इस काम के लिए 30 से 50 लाख रुपये लिए जा रहे हैं. राज्य सतर्कता आयोग को चिट्ठी लिख कर विधायकों ने गोपनीय जांच की मांग की है.

उधर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे गंभीर मामला बताया है. उन्होंने कहा है कि इसकी जांच होनी चाहिए. पूर्व सीएम अखिलेश यादव का आरोप है कि एलडीए उनका भी नक्शा पास नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा कि इसीलिए अपनी सरकार में वे ये काम ऑनलाइन शुरू करवाना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

एटा जिले के मारहरा से बीजेपी एमएलए वीरेन्द्र लोधी लिखते हैं कि पिछली सरकारों के मुकाबले अब भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है. हर काम के लिए अफसरों ने रेट बना लिया है. लोधी का आरोप है कि एलडीए ने शान ए अवध बिल्डिंग बेचने में योगी सरकार को करोड़ों का चूना लगाया है. अखिलेश राज में कनॉट प्लेस की तर्ज़ पर शान ए अवध बना था. जिसे मुंबई की एक कंपनी को 438 करोड़ रुपये में बेच दिया गया, जबकि शान ए अवध की रिज़र्व क़ीमत 500 करोड़ तय की गई थी.

बदायूं जिले के शेखपुर से बीजेपी के विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं. उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि एलडीए के अफसर और कर्मचारी लखनऊ में अवैध निर्माण करा कर करोंड़ों के वारे न्यारे कर रहे हैं. एबीपी न्यूज़ के पास दोनों विधायकों की लिखी चिट्ठी है.

धर्मेंद्र कहते हैं कि कुछ लोगों ने उनसे एलडीए में जारी गड़बड़ियों की शिकायत की थी. इसीलिए उन्होंने राज्य सतर्कता आयोग के अध्यक्ष से पूरे मामले की जांच की मांग की है. बीजेपी एमएलए वीरेन्द्र लोधी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं तो फिर उनकी सरकार में अधिकारी लूट खसोट कैसे कर सकते हैं.

बीजेपी विधायकों के भ्रष्टाचार के आरोप से सत्ता के गलियारों में हड़कंप मचा है. लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी के उपाध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह का दावा है कि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है. उन्होंने कहा कि वे हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं. वैसे पहली बार बीजेपी के किसी नेता या विधायक ने भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप नहीं लगाया है. राज्य के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर तो कई बार घूस का रेट बढ़ जाने के आरोप लगाये हैं. वे तो एक बार बीजेपी सरकार में अधिकारियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठ गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget